{"_id":"624944b6c3ba5100a540b966","slug":"congress-in-the-shelter-of-ram-will-do-program-on-ram-navami-and-hanuman-jayanti-bjp-said-nothing-will-happen-due-to-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ‘राम’ की शरण में: रामनवमी और हनुमान जयंती पर करेंगी कार्यक्रम, बीजेपी बोली ढकोसले से कुछ नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ‘राम’ की शरण में: रामनवमी और हनुमान जयंती पर करेंगी कार्यक्रम, बीजेपी बोली ढकोसले से कुछ नहीं होगा
Sun, 03 Apr 2022 12:41 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस रामनवमी और हनुमान जयंती पर राम की भक्ति में डूबी नजर आएंगी। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यदि कांग्रेस राजनीति लाभ उठाने की कोशिश करेगी तो कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस रामनवमी और हनुमान जयंती पर राम की भक्ति में डूबी नजर आएंगी। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यदि कांग्रेस राजनीति लाभ उठाने की कोशिश करेगी तो कोई फायदा नहीं होगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले एमपी कांग्रेस ने अब हिंदू वोटरों को साधने के प्रयास भी तेज कर दिए है। पार्टी का फोकस अब सॉफ्ट हिंदूत्व पर है। इसके लिए पार्टी ने सभी जिलों के पदाधिकारियों को रामनवमी और हनुमान जयंती को भव्य तरीके से मनाने के लिए पत्र भेजा है। इसमें 10 अप्रैल रामनवमी के दिन कार्यकर्ताओं को राम कथा, रामलीला एवं भगवान राम की पूजा अर्चना के कार्यक्रम तथा हनुमान जयंती पर सुंदर कांड करने को कहा है। वहीं, 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करने के लिए कहा गया है। इसके लिए जिला अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायक और लोकसभा प्रत्याशी और मोर्चा-संगठन के पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
पार्टी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर की तरफ से लिखे पत्र में बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ रामनवमी के अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित करेंगे। वह हनुमान जयंती पर छिंदवाड़ा में विशेष पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा बोली पहले माफी मांगे
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के रामनवमी और हनुमान जयंती पर कार्यक्रम करने पर तंज कसा है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस यदि राजनीतिक लाभ के लिए यह सब कर रही है तो उसे कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि कांग्रेस रामनवमी और हनुमान जयंती मना रही है। लेकिन कांग्रेस को इस बात पर भी खेद व्यक्त करना चाहिए कि सालों तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया गया। यह भी बताएं कि कपिल सिब्बल ने राम मंदिर पर सुनवाई टालने के लिए हलफनामा दायर किया। रामसेतु तोड़ने का षड्यंत्र सोनिया गांधी ने क्यों किया। यदि वह न सबे लिए माफी मांगे तो वह रामनवमी मनाने के अधिकारी होंगे। ढकोसले से कुछ नहीं होगा।