{"_id":"6198bc90224059667b31f7a5","slug":"congratulation-all-around-indore-minister-in-charge-said-indoreites-and-cleanliness-warriors-lighting-the-flame-of-cleanliness-former-cm-said-salute-to-the-passion-and-dedication-of-the-people-of-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों ओर एक ही शोर बधाई इंदौर: प्रभारी मंत्री बोले- स्वच्छता की लौ को रोशन कर रहे इंदौरवासी और स्वच्छता योद्धा...पूर्व सीएम ने कहा- इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण को प्रणाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों ओर एक ही शोर बधाई इंदौर: प्रभारी मंत्री बोले- स्वच्छता की लौ को रोशन कर रहे इंदौरवासी और स्वच्छता योद्धा...पूर्व सीएम ने कहा- इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण को प्रणाम...
Sat, 20 Nov 2021 03:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:45 PM IST
सार
स्वच्छता का पंच मारने के बाद इंदौर को बधाइयों का तांता लग गया। इंदौरी लहजे में लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। नंबर वन के ताज पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी। अफसरों ने इसे जनता के प्रयासों की जीत बताया।
विज्ञापन
देश के सबसे स्वच्छ शहर के पुरस्कार के साथ इंदौर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्वच्छता का पंच मारने के बाद इंदौर को बधाइयों का तांता लग गया। इंदौरी लहजे में लोग एक-दूसरे को बधाई देने लगे। सियासी गलियारों में भी इंदौर ही छाया रहा और नंबर वन के ताज पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी। अफसरों ने इसे जनता के प्रयासों की जीत बताया।
मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अलग-अलग कैटेगरी में मप्र को 29 अवार्ड मिले हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार पांचवीं बार देश में पहले स्थान पर रहा है। कोविड के बावजूद सभी की मेहनत के चलते इंदौर को यह सम्मान हासिल हुआ है। इस सम्मान का पूरा श्रेय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। उन्होंने लगातार प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर स्वच्छता मिशन को लेकर काम किया है। हमारे सभी शहरों में स्वच्छता हो, विकास हो उसे लेकर मुख्यमंत्री जी के द्वारा जो प्रयास किए गए उसी का परिणाम है कि आज हम देश में पहले स्थान पर हैं। स्वच्छता को लेकर जो काम हमारे प्रदेश में हो रहा है ये उसका ही परिणाम है। मैं इंदौर की जनता को धन्यवाद और बधाई देता हूं। हमारे विभाग के सभी अधिकारी - कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं। हमारी कोशिश होगी कि अगले साल भारत सरकार जब अवार्ड घोषित करें तब और अच्छी सफलता हमें मिले।
सफाईकर्मियों को दी जाए 10 हजार की प्रोत्साहन राशि
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार पांचवीं बार स्वच्छता में देश में प्रथम आया है। इस उपलब्धि के लिए मैं इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण को प्रणाम करता हू्ं, नमन करता हूं। इसका श्रेय इंदौर के समस्त सफाईकर्मियों, इंदौर की जनता की जागरूकता को, स्वयंसेवी संगठनों, प्रशासन की पूरी टीम और तमाम जनप्रतिनिधियों को देता हूं। उनकी मेहनत, समन्वय व समर्पण भावना से प्रदेश के इंदौर ने लगातार पांचवीं बार यह गौरव हासिल किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि प्रदेश के जिन-जिन शहरों को स्वच्छता को लेकर पुरस्कार मिले हैं, उन सभी शहरों के प्रत्येक सफाई कर्मियों को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन व सम्मान स्वरूप देकर उनका हौसला बढ़ाएं। उनकी मेहनत व कर्तव्य परायणता को नमन करें।
विज्ञापन
लगातार आगे बढ़ रहा मप्र
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह पूरे मप्र के लिए गौरव की बात है कि इंदौर पांचवीं बार पूरे देश में अव्वल आया है। मप्र के मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, इंदौर की प्रशासनिक टीम, स्वच्छता के काम में लगे भाई बहन, इंदौर की जनता को शुभकामना देता हूं। मप्र के अन्य शहरों ने भी जो स्थान पाया है उसके लिए उन सभी शहरों को बधाई देता हूं। मप्र लगातार आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का जो सपना है उसे पूरा कर रहा है।
प्रभारी मंत्री ने लिखा-बधाई इंदौर...
इंदौर के प्रभारी मंत्री और मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया कि बधाई इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता के प्रति जो अलख जगाई है उसे इंदौर की सम्मानीय जनता और स्वच्छता योद्धा लगातार रोशन कर रहे हैं। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि इंदौरवासियों को बधाई। विशेष तौर पर इंदौर की माता-बहनों स्वच्छताकर्मियों को उनके सेवा समर्पण और कर्तव्यपरायणना के लिए साधुवाद। इसके अलावा भी इंदौर के जनप्रतिनिधयों, समाजसेवियों, वरिष्ठजनों ने इस उपलब्धि के लिए इंदौर की जनता को बधाई दी।
गौरवान्वित करने वाला सम्मान
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि लगातार पांचवीं बार पहला नंबर वन आना हम सबको गौरवान्वित करने वाला सम्मान है। मैं इसलिए भी अधिक प्रसन्न हूं क्योंकि इंदौर का निवासी हूं। सफाई को लेकर शहर की जागरूक जनता, शहर के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं।
जनता के प्रयासों का सम्मान
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर नगर निगम की पूरी टीम, जनप्रतिनिधयों के सहयोग और नागिरकों के अनुशासन से यह उपलब्धि मिली है। स्वच्छता को लेकर शहर की जनता जिस तरह सहयोग करती है वह अद्भुत है। लगातार नंबर वन बने रहना जनता की भागीदारी और नवाचार से ही संभव है। ये जनता के प्रयासों का सम्मान है। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि जनता के सहयोग के साथ हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। इंदौर ने कई नवाचार किए हैं। सभी ने मिलकर प्रयास किए।