फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Companions took away the vicious criminal from police custody on the pretext of drinking tea in Rewa, 4 negligent constables suspended

ये मामला फिल्मी है: रीवा में बदमाश को चाय पिलाने के बहाने पुलिस को रोका, करवा दिया फरार, 4 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

Thu, 31 Mar 2022 04:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 04:19 PM IST
सार

रीवा जिले में एक शातिर बदमाश के साथी उसे फिल्मी अंदाज में छुड़ा ले गए। पुलिस  वाहन से चार कॉन्स्टेबल उसे न्यायालय से जेल लेकर जा रहे थे, इसी दौरान बदमाश के साथियों ने उसे चाय पिलाने के बहाने गाड़ी से नीचे उतरवाया और उसे लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Companions took away the vicious criminal from police custody on the pretext of drinking tea in Rewa, 4 negligent constables suspended
रीवा में चाय पिलाने के बहाने शातिर अपराधी को लेकर भाग गए साथी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले के सिरमौर न्यायालय से पुलिस कस्टडी से एक शातिर बदमाश के फरार होने का मामला सामने आया है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि बदमाश चार कॉन्स्टेबलों की निगरानी में पुलिस वाहन से रीवा जेल के लिए जा रहा था, जिसे रास्ते में उसके साथी चाय पिलाने के बहाने भगा ले गए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही एवं उदासीनता करने वाले चारों कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को गढ़ थाने में हंगामा करने वाले शातिर अपराधी संजू सिंह को सिरमौर न्यायालय से जेल जाने के दौरान उसके साथी रास्ते से छुड़ा ले गए। घटना की रिपोर्ट सिरमौर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लौरी निवासी संजू सिंह को धारा 353, 332 के मामले में गिरफ्तार कर सिरमौर न्यायालय में पेश किया था। गढ़ थाने से चार पुलिसकर्मी उसे लेकर न्यायालय गए थे। न्यायालय से संजू को जेल भेजने का आदेश दिया गया, कॉन्स्टेबल उसे  पुलिस वाहन से केन्द्रीय जेल रीवा ले जा रहे थे। जब पुलिस वाहन उमरी चौराहे पर पहुंचा तो वहां संजू के  साथी मौजूद थे उन्होंने उसे चाय पिलाने की बात कह के वाहन से उतरवा लिया और लेकर फरार हो गए।  छुड़ा ले गए। रीवा एसपी नवनीत भसीन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


आरोपी संजू को गढ़ थाना पुलिस ने एसआई मरकाम के साथ हाथापाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था। दरअसल धारा 307 के एक मामले में संदेही को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी, जिसे छुड़ाने के लिए संजू सिंह थाने पहुंचा था, इसी दौरान थाने में हंगामा करने के चलते उसे गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने चार कांस्टेबल किए सस्पेंड
रीवा एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही करने वाले आरक्षक सुरेश तिवारी, मयंक सिंह, नितेश कुमार एवं रमाशंकर को निलंबित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed