फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM spoke to the hospitalized father of Shivam: Shivraj assured all possible help in the daughter's marriage

मध्य प्रदेश: सीएम ने अस्पताल में भर्ती शिवम के पिता से की बात, बेटी की शादी में हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Tue, 19 Apr 2022 09:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Apr 2022 09:42 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में भर्ती शिवम के पिता से फोन पर बातचीत की। सीएम शिवराज ने उन्हें बेटी के विवाह में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
CM spoke to the hospitalized father of Shivam: Shivraj assured all possible help in the daughter's marriage
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन हिंसा में घायल शिवम के पिता से फोन पर बातचीत की। सीएम चौहान ने उन्हें बेटी के विवाह में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
खरगोन में रामनवमी के जुलूस में पथराव के बाद शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शिवम के पिता से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने शिवम के पिता से शिवम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चर्चा के दौरान शिवम के पिता ने सीएम को शिवम के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी। उन्होंने बेटी की शादी कराने की बात मुख्यमंत्री से कही।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने उनको बेटी के विवाह के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शिवम की मां ने भी मुख्यमंत्री से बेटी का विवाह कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने शिवम के माता-पिता से कहा कि बेटी की शादी मामा कराएंगे, आप चिंता न करें। उन्होंने कहा कि भांजी की शादी मैं करुंगा। परेशानी में हम आपके साथ हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें शिवम की हालत पहले से ठीक है। वह रिकवर कर रहा है। वेंटिलेटर और ऑक्सीजन हटा दिया गया है। फिलहाल शिवम नेचुरल ऑक्सीजन पर है। कुछ पूछने पर रिस्पांस भी कर रहा है, हालांकि अभी शिवम बात नहीं कर पा रहा। डॉक्टरों के अनुसार शिवम के सिर में गंभीर चोट होने के कारण स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब पहले से सुधार हो रहा है। धीरे-धीरे हालत ठीक हो रही है।


शिवम का परिवार खरगोन से 100 किमी दूर निसरपुर में रहता है। उसके पिता किसान है। शिवम आईटीआई से कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा कर रहा है। इस वजह से वह अपने मामा सुरेंद्र जोशी के यहां खरगोन में रह रहा था। शिवम की दो बड़ी बहनें है। जिसमें से एक बहन की शादी 17 अप्रैल को होनी थी, जिसके निमंत्रण कार्ड भी बांटे जा चुके थे। लेकिन उससे पहले हादसा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से शादी टाल दी गई। परिजन अब शिवम के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed