फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan to Visit Sehore Salkanpur Today for Bhoomi Pujan of Construction and Development Work

MP News: सलकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे शिवराज, 44 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे 

Mon, 23 May 2022 04:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 23 May 2022 04:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के सलकनपुर में 44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने वाले हैं। बुधनी विधानसभा के 3700 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भी प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan to Visit Sehore Salkanpur Today for Bhoomi Pujan of Construction and Development Work
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 मई को शाम सलकनपुर पहुचेंगे। सलकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पर्यटन निगम के 43 करोड़ 69 लाख 72 हजार रुपये के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 3700 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सलकनपुर में ही कोरकु समाज  की धर्मशाला का भी भूमिपूजन करेंगे। सलकनपुर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। इस अवसर पर पर भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। सीहोर कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर एवं एसपी मयंक अवस्थी ने सलकनपुर में समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों एवं दर्शको के बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। बैठक में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम के बेहतर और सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
समीक्षा बैठक के पश्चात कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग, पेयजल, हितग्राहियों एवं दर्शकों की बैठक व्यवस्था, आगमन, निर्गम आदि की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, राजेश राजपूत, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर एवं एसडीएम राधेश्याम बघेल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन निर्माण एवं विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री देवीधाम सलकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में 43 करोड़ 69 लाख 72 हजार रुपये के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 06 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये की लागत से देवीधाम सलकनपुर में शिव मंदिर के समीप पार्किंग तथा शिव मंदिर के विभिन्न विकास कार्य, 16 करोड 99 लाख 14 हजार रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण तथा भोजशाला एवं सूर्य द्वार का नवीनीकरण, 11 करोड़ 55 लाख 65 हजार रुपये की लागत से मेला ग्राउण्ड का विकास, सिंह द्वार का विस्तार कार्य एवं सरोवर का सौन्दर्यीकरण कार्य तथा 08 करोड़ 73 लाख 97 हजार रुपये की लागत से 125 नवीन दुकानों का निर्माण एवं 06 भव्य प्रवेश द्वारों के  निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed