मुख्यमंत्री शिवराज ने साधा कमलनाथ पर निशाना, बोले- कांग्रेस सरकार ने पाप किए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में चौहान ने कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार ने 60 लाख गरीबों का नाम संबल योजना से हटाने का पाप किया था।
चौहान ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) कहा था कि योजना में गलत नाम जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों का भला करना नहीं जानती, वह केवल राजनीति करना जानती है। चौहान ने कहा कांग्रेस केवल बड़ी-बड़ी बातें करना जानती है और उसने गरीबों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया।
The former Kamal Nath govt committed the sin of removing the names of over 60 lakh poor from the 'Sambal' scheme. They said that wrong names have been added. Congress only knows politics, not the welfare of the poor: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan https://t.co/8eLrxgboT6
— ANI (@ANI) October 6, 2020
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा कांग्रेस जैसी नहीं है। हम गरीबों के लिए और वंचितों के लिए काम करते हैं और करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जनता के सांविधानिक अधिकारों की बात हो या जनता की भलाई की बात गो, भारतीय जनता पार्टी ने सभी काम किए हैं।
