{"_id":"5f7c86498ebc3e9bdc31a25a","slug":"cm-shivraj-singh-chouhan-slams-kamal-nath-and-congress-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री शिवराज ने साधा कमलनाथ पर निशाना, बोले- कांग्रेस सरकार ने पाप किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री शिवराज ने साधा कमलनाथ पर निशाना, बोले- कांग्रेस सरकार ने पाप किए
Tue, 06 Oct 2020 08:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 06 Oct 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : एएनआई
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में चौहान ने कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार ने 60 लाख गरीबों का नाम संबल योजना से हटाने का पाप किया था।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) कहा था कि योजना में गलत नाम जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों का भला करना नहीं जानती, वह केवल राजनीति करना जानती है। चौहान ने कहा कांग्रेस केवल बड़ी-बड़ी बातें करना जानती है और उसने गरीबों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
The former Kamal Nath govt committed the sin of removing the names of over 60 lakh poor from the 'Sambal' scheme. They said that wrong names have been added. Congress only knows politics, not the welfare of the poor: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan https://t.co/8eLrxgboT6
— ANI (@ANI) October 6, 2020
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा कांग्रेस जैसी नहीं है। हम गरीबों के लिए और वंचितों के लिए काम करते हैं और करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जनता के सांविधानिक अधिकारों की बात हो या जनता की भलाई की बात गो, भारतीय जनता पार्टी ने सभी काम किए हैं।
