फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan says marriages are super spreader events

किल कोरोना-2: सीएम शिवराज ने कहा- सुधर रहे हालात, शादियों को बताया 'सुपर स्प्रेडर'

Thu, 06 May 2021 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 May 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan says marriages are super spreader events
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ 'किल कोरोना-2 अभियान' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य में जनता कर्फ्यू लगाया गया। सभी के सहयोग से अब हम सक्रिय मामलों में बड़े राज्यों में सबसे पीछे हैं। यहां सकारात्मकता दर रेट लगातार गिरती जा रही है। यह 25 फीसदी से घटकर अब 18.5 फीसदी तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


चौहान ने कहा कि बढ़ते मामलों की संख्या अब थम गई है। 12,000 के आसपास मामले प्रतिदिन आ रहे हैं जबकि हम लगातार जांच बढ़ा रहे हैं। ठीक होने की दर 85.13 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा, मैं आग्रह करता हूं कि 15 मई तक हम सबकुछ बंद करें। कड़ाई से जनता कर्फ्यू लगे। अनंत काल तक हम बंद नहीं रख सकते, लेकिन 18 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट में हम खोल भी नहीं सकते। 
विज्ञापन


'विवाह समारोह सुपर स्प्रेडर घटनाएं'
सीएम चौहान ने कहा कि शादियां सुपर स्प्रेडर घटनाएं हैं। मैं सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करें कि मई महीने में किसी विवाह समारोह का आयोजन न किया जाए। बता दें कि राज्य के निवाड़ी जिले के एक गांव में एक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव के करीब 40 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed