ऑनलाइन होंगी डिप्लोमा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं, तारीखें तय- शिवराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा है कि डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक व प्रयोगिक परीक्षाएं 27 अगस्त 2020 से 14 सितंबर 2020 के बीच ऑनलाइन मोड में होंगी।
उऩ्होंने ट्वीट कर कहा, 'डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेम. के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक व प्रयोगिक परीक्षाएं 27 अगस्त 2020 से 14 सितंबर 2020 के बीच ऑनलाइन मोड में होंगी। जो विद्यार्थी सम्मिलित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए विशेष ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षा 15 से 23 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। दूसरे सेमेस्टर से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की नियमित ऑनलाइन कक्षाएं 17 अगस्त 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी। नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएं 15 अक्तूबर 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी।
दूसरे सेमेस्टर से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की नियमित ऑनलाइन कक्षाएँ 17 अगस्त 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी।
विज्ञापन विज्ञापन
नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएँ 15 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी। — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 27, 2020
उन्होंने आगे कहा, 'प्रदेश के मेरे विद्यार्थी साथियों, कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार सजग है। सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है, सावधानी का पालन किया जा रहा है। हमने आपके हित में प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिन्हें मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं।'
प्रदेश के मेरे विद्यार्थी साथियों, #COVID19 संक्रमण को लेकर सरकार सजग है। सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है, सावधानी का पालन किया जा रहा है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 27, 2020
हमने आपके हित में प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिन्हें मैं आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
