फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cm shivraj singh chouhan assigned district charges to minister narendra singh tomar and jyotiraditya scindia supporters got opportunity

मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज ने मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार, तोमर-सिंधिया का रखा गया पूरा ख्याल

Wed, 30 Jun 2021 10:23 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Wed, 30 Jun 2021 10:23 PM IST
सार

सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट को ग्वालियर और हरदा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को इंदौर की कमान थमाई गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को जबलपुर और निवाड़ी का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
cm shivraj singh chouhan assigned district charges to minister narendra singh tomar and jyotiraditya scindia supporters got opportunity
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj

विस्तार

मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंप दिए। इस सूची में नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया का खास ख्याल रखा गया है। सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट को ग्वालियर और हरदा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को इंदौर की कमान थमाई गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को जबलपुर और निवाड़ी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सीएम शिवराज के करीबी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को भोपाल की कमान दी गई है।

विज्ञापन

इन मंत्रियों को सिर्फ एक जिले का प्रभार

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कुल 52 जिले हैं, लेकिन शिवराज सरकार में कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की संख्या कुल 30 है। ऐसे में 22 मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार सौंपा गया। वहीं, नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह समेत आठ मंत्रियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एकांतवास में तय किए जिले

बताया जा रहा है कि आज (30 जून) दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अज्ञात स्थान पर चले गए थे। हालांकि, उनके साथ प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी भी थे। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को जिले का प्रभार देने की कवायद एकांत में करना चाहते थे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने तीन दिन पहले ट्रांसफर पॉलिसी जारी की थी, जिसके तहत जिलों में तबादले प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से किए जाएंगे। 

विज्ञापन

ऐसी है नई तबादला नीति

बता दें कि मध्यप्रदेश की नई तबादला नीति एक जुलाई से लागू होगी। इसमें पहले अनुसूचित क्षेत्रों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। वहीं, कोरोना से गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। तहसील, जिला व राज्य स्तर पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले प्रभारी मंत्री व कलेक्टर आपसी समन्वय से करेंगे।  मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नई ट्रांसफर पॉलिसी में 31 जुलाई तक तबादले हो सकेंगे। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया था कि 1 से 31 मई बीच तबादले हो सकेंगे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण नीति को लंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed