{"_id":"5fb967eab7103174ac401cf0","slug":"cm-shivraj-singh-chauhan-will-hold-first-meeting-of-cow-cabinet-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे गौ-कैबिनेट की पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे गौ-कैबिनेट की पहली बैठक
Sun, 22 Nov 2020 12:48 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : twitter.com/OfficeofSSC
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन के लिए हाल ही में गठित की गई गौ-कैबिनेट की पहली बैठक कल रविवार को करेंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन के लिए गठित की गई गौ-कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवम्बर गोपाष्टमी को प्रातः 11 बजे भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके पश्चात चौहान आगर-मालवा ज़िले के सालरिया गो-अभयारण्य जाकर वहां गो-पूजन करेंगे तथा वहां गो-संगोष्ठी में देशभर के गो-विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
