फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cm shivraj files case against congress spokesperson

शिवराज ने कराया मानहानि का केस दर्ज

Tue, 24 Jun 2014 08:23 PM IST
जयप्रकाश पारस/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पारस/अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 24 Jun 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
cm shivraj files case against congress spokesperson

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। जिसमें 26 जून को भोपाल में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में अपना और अपने परिजनों का नाम घसीटे जाने से नाराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये कार्रवाई की।

परिवाद पत्र में उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।

26 जून को होगी सुनवाई

cm shivraj files case against congress spokesperson

मुख्यमंत्री की ओर से लोक अभियोजक आनंद तिवारी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा खोसला की अदालत में मानहानि को लेकर परिवाद पत्र पेश किया। न्यायाधीश ने इस पर सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख निर्धारित की है।

दायर किए गए परिवाद पत्र में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। साथ ही कहा गया कि परिवहन विभाग में निरीक्षक पद पर सीधी नियुक्ति नहीं की जाती है।

बल्कि परिवहन विभाग की ओर से व्यापम के माध्यम से आरक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता अपने बयान पर कायम

cm shivraj files case against congress spokesperson

यह भी कहा गया कि मिश्रा की ओर से लगाए आरोपों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मामा का नाम लिया गया है, जबकि उनके मामा रणधीर सिंह का वर्षों पहले निधन हो चुका है।

इसमें यह भी बताया गया कि अगर इस मामले में मुख्यमंत्री या उनके परिजनों का हाथ होता तो इसकी जांच के लिए सरकार विशेष कार्यबल गठित नहीं करती।

दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने पूरे मामले पर कहा, "वह अपने आरोपों पर कायम हैं और पूरे मामले का अदालत में जवाब देंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed