{"_id":"5baf023c867a557f373dc38b","slug":"cm-shivraj-attacks-congress-said-they-done-nothing-in-amethi-how-they-develop-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस पार्टी ने कभी विकास नहीं किया, वह मुझे मदारी कह रही है : शिवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस पार्टी ने कभी विकास नहीं किया, वह मुझे मदारी कह रही है : शिवराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विंध्य दौरे पर कहा कि उन्हें अब चित्रकूट और मानसरोवर याद आ रहा है। अमेठी में विकास नहीं हुआ, चित्रकूट में क्या विकास करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री रायसेन जिले के बरेली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पिछले 15 वर्षों से कुर्सी नहीं मिली तो नींद नहीं आती
सीएम ने आगे कहा कि मेड इन अमेठी नहीं बना पाए तो मेड इन चित्रकूट क्या बनाओगे। आज कांग्रेस के नेता गाली देते हैं, 15 साल हो गए हैं कुर्सी नहीं मिली तो नींद नहीं आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिस पार्टी ने कभी विकास नहीं किया वह उन्हें आज मदारी कह रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के काले झंडों पर बोले- नजर उतर जाएगी
सीएम शिवराज पहले सिविल अस्पताल का लोकार्पण करने और समनापुर व धांधला में 33 और 11 केवी बिजली सब स्टेशन का शिलान्यास करने पहुंचे। इसके बाद वह पिपरिया में 27 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने गए।
विज्ञापन
आखिर में सीएम सोहागपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाए जाने पर कहा कि कांग्रेसी चुपचाप यहां वहां से काले झंडे दिखाते हैं, मैं भी सोचता हूं चलो नजर उतर जाएगी।
सीएम के काफिले को बरेली में दिखाए गए काले झंडे
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने बरेली के गुरारिया रोड पर सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाए थे। साथ ही यहां मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और बरेली थाने ले गई। जहां उन्हें करीब एक घंटे तक हिरासत में रखा गया।
पिपरिया में काले झंडे के साथ काले गुब्बारे भी
प्रदेश के सोहागपुर, बाबई और पिपरिया में सीएम को काले झंडे दिखाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीएम को काले झंडे दिखाने से पहले ही कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोका और उन्हें नजरबंद भी किया गया। हालांकि बाद में सबको छोड़ दिया गया।
