फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav In Action, Removed Ratlam District Jaora SDM

Ratlam: डॉ. मोहन यादव का चला चाबुक, अब किसानों को गाली देने वाले जावरा एसडीएम को हटाया

Wed, 07 Feb 2024 12:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 07 Feb 2024 12:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के साथ गाली-गलौज करने वाले जावरा एसडीएम को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्हें जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।  

विज्ञापन
CM Mohan Yadav In Action, Removed Ratlam District Jaora SDM
जावरा एसडीएम ने दी गालियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों को गाली देने वाले रतलाम के जावरा एसडीएम अनिल भाना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यालय से अटैच कर दिया है। यादव ने कहा कि सुशासन हमारा मूल मंत्र है। मध्य प्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, मामला रतलाम से नीमच तक रेलवे के दोहरीकरण समेत अन्य निर्माण कार्यों से जुड़ा है। दोहरीकरण के कार्य के लिए रेलवे ने कुछ किसानों को मुआवजा देकर उनकी जमीन अधिग्रहित की है। कई किसान मुआवजे से संतुष्ट नहीं है। वे विरोध कर रहे हैं और रेलवे के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में रतलाम जिले में जावरा के एसडीएम अनिल भाना किसानों के साथ गाली-गलौज करते नजर आए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। ज्यादा मुआवजे और अंडर-पास की मांग को लेकर किसानों ने रेलवे का निर्माण रुकवा दिया था। इस पर किसानों से चर्चा करने एसडीएम भाना पहुंचे थे। किसानों को समझाने के दौरान विवाद हो गया और एसडीएम ने गाली-गलौज की। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं। मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



गाली देते सुने गए एसडीएम
वायरल वीडियो में जावरा एसडीएम अनिल भाना किसानों को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। किसान उनसे कह रहे हैं साहब, गलत शब्द मत बोलो प्यार-मोहब्बत से बात करो। इस पर एसडीएम किसानों से कह रहे हैं कि मेरे से तमीज से रहना। मुझे जानते नहीं हो। गालियां तो पच्चीस दूंगा। लेना हो तो लो नहीं तो जाओ। *%^&^ तुम्हारी, चलो रे ए भाटी जी, जाओ ले लेंगे जमीन इनसे। तुम चिंता मत करो। फिर जाते-जाते भी उन्होंने और गालियां दी।  

भाना का स्पष्टीकरण
मामले में एसडीएम अनिल भाना का कहना है कि मैंने किसी को गालियां नहीं दी। मैं रेलवे के अमले के साथ किसानों को समझाने गया था तो किसान अपशब्द कहने लगे। वीडियो बाद में बनाया गया है, उसके पहले किसान अपशब्द कह रहे थे। रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार के मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एसडीएम अनिल भाना से स्पष्टीकरण मांगा है और एडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed