फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Clash between police and villagers in Anuppur two people shot MP News

MP News: अनूपपुर में प्रशासन की टीम पर पथराव, हाथी के उपद्रव से नाराज थे ग्रामीण, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग

Fri, 23 Feb 2024 12:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Feb 2024 12:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पुलिस ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इसमें दो लोगों को गोली लगी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हाथी के कुचलने से व्यक्ति की मौत से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग कर दी। जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। 

विज्ञापन
Clash between police and villagers in Anuppur two people shot MP News
इलाके में पुलिस के जवान तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र गोबरी के जंगल में हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 50 साल के ज्ञानचंद गौड़ की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वन अमले और पुलिस जवानों पर पथराव के बाद हमला कर दिया। हमले में कुछ जवानों को चोटें आईं हैं। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, इस दौरान दो ग्रामीणों को गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, ज्ञानचंद गौड़ की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर पथराव कर मारपीट शुरू की दी। हमले में जैतहरी थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली ग्रामीण राम प्रसाद और केशव लगी। एक ग्रामीणा के हाथ और दूसरे के सीने में लगी है। शहडोल मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुदेलाल सिंह मौके पर और मामले की जानकारी ली।  
विज्ञापन


पुलिसकर्मी घायल, सब इंस्पेक्टर लापता
हमले में आरक्षक राहुल चौहान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके सिर में चोट लगी है और हाथ की उंगली भी टूट गई है। इसके अलावा ड्यूटी पर मौजूद उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह वालरे मौके से लापता है। वन विभाग के कई कर्मचारी भी रात से ही लापता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी और एसपी ने पहुंच संभाला मोर्चा
गुरुवार देर रात एडीजी डीसी सागर और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार घटना की सूचना मिलने के जैतहरी थाने पहुंचे। थाने पर अतरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। 

मृतक के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत गोबरी में हाथी के हमले से युवक के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। 

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुरूप 8 लाख रुपये और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अनुदान से 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के जीविकोपार्जन के लिए शासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घटना में अन्य दो घायल युवकों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed