फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   civil engineer raped the nurse for seven years on the pretext of marriage in damoh

MP News: इंजीनियर ने शादी के नाम पर सात साल तक किया नर्स का रेप, पीड़िता घर आई तो डंडों और कुल्हाड़ी से मारा

Thu, 27 Oct 2022 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 11:29 AM IST
सार

दमोह जिले के एक सिविल इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर भोपाल की एक नर्स से सात साल तक दुराचार किया। वहीं, जब पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो उसने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
civil engineer raped the nurse for seven years on the pretext of marriage in damoh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना के मुड़िया पालर गांव निवासी सिविल इंजीनियर अनिल कुर्मी ने भोपाल में एक निजी अस्पताल में पदस्थ नर्स को शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपने गांव आ गया। आरोपी की दूसरी शादी की भनक प्रेमिका नर्स को लगी तो वह युवक के गांव पहुंची। जहां आरोपी ने पहचानने से इंकार करते हुए  परिवार के साथ मिलकर युवती पर डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया पालर गांव  निवासी अनिल कुर्मी भोपाल में एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर है। सात साल पहले उसने एक निजी अस्पताल की नर्स से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर  लगातार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया की मार्च 2018 को उसे पता चला कि उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है, उसने  युवक को फोन लगाया,  लेकिन उसने फोन बंद कर लिया।  जिसके बाद मैंने भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाना में अनिल कुर्मी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही वह वापस आया और माफी मांगते हुए शादी करने की बात कही, जिससे उसने राजीनामा कर लिया राजीनामा होते ही उसकी जमानत हो गई, लेकिन  वह फिर अपने गांव आ गया और फोन उठाना बंद कर दिया और तीन साल पहले  2019 में वह फिर मेरे पास पहुंचा और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाया और कहा कि अब तुमने मेरे साथ राजीनामा कर लिया है अब मेरा कुछ नहीं होगा। आरोपी युवक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा और  फिर उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया। 
विज्ञापन


युवती ने बताया दो दिन पूर्व वह युवक के गांव आई तो अनिल के माता-पिता ने मुझे गालियां देकर भगा दिया। वह घर के बाहर ही  बैठ गई। रात करीब 12 बजे अनिल कुर्मी, उसके माता-पिता एवं पत्नी लाठी व कुल्हाड़ी लेकर आए और मुझ पर हमला कर दिया।  सिर में कुल्हाड़ी लगने से मैं बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद होश आया तो मैंने डायल 100 को फोन लगाया और  रात एक बजे पुलिस मुझे थाना लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए रात में बार-बार धमकी देने की बात कही है। ताकि मैं रिपोर्ट दर्ज न करूं और मेरा इलाज भी नहीं कराया बुधवार दोपहर तक पुलिस ने जबरदस्ती थाने में ही बैठाए रखा, इसके बाद मैंने एसपी को फोन लगाकर कहा कि यदि मेरी शिकायत नहीं लिखी गई तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। एसपी के निर्देश के बाद दोपहर में पुलिस ने मेरी शिकायत दर्ज की और  मुझे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया । इस तरह 12 घंटे तक पुलिस मुझे थाने में ही बैठाए रही।


देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया की  पीड़िता एवं आरोपी भोपाल में लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में रहे। इस बीच एक बार पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ भोपाल में मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन बाद में उसने राजीनामा कर लिया। अब युवक के घर आकर उसके साथ रहने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट पर अनिल कुर्मी, लीलाधर कुर्मी, हीराबाई व ज्योति के खिलाफ धारा 323, 324, 294, 506, 34 का मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed