फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Shivraj Singh Chouhan convenes a big meeting in Bhopal's Bilabong school rape case

MP News: बिलाबॉन्ग स्कूल मामले पर CM का कड़ा संदेश, बोले स्कूलों में जरा सी लापरवाही हुई तो प्रबंधन जिम्मेदार

Thu, 15 Sep 2022 10:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 15 Sep 2022 10:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को कहा कि निश्चित समय सीमा में कार्रवाई करें। ड्राइवर के साथ ही आया भी जिम्मेदार है। कितना भी बड़ा स्कूल हो, जवाबदार है।

विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan convenes a big meeting in Bhopal's Bilabong school rape case
सीएम शिवराज ने अधिकारियों के साथ सुबह 7 बजे की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह 7 बजे अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में बिलाबॉन्ग स्कूल दुष्कर्म केस, लंपी वायरस को लेकर अधिकारियों को तलब किया गया। मुख्यमंत्री ने बिलाबॉन्ग स्कूल मामले में डीजीपी और जिला प्रशासन ने अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि स्कूल बस में कौन ड्राइवर और आया रख रहे है यह समय समय पर चेक करते है कि नहीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह बिल्कुल नहीं चलेगा कि कोई प्रभावशाली व्यक्ति है तो हम बात ही नहीं करेंगे। सभी को बुलाइये। स्कूल प्रबंधन को बुलाइये। कड़ी कार्रवाई करें। यह कोई साधारण घटना नहीं है। स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे की क्या स्थिति हैं? सभी को चेक करें। उन्होंने पूछा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने अब तक मामले में क्या कार्रवाई की। रोज हजारों लाखों बच्चे स्कूल आना-जाना करते हैं, अगर वह असुरक्षित होंगे तो कैसे चलेगा?
विज्ञापन

   
ड्राइवरों का वेरिफिकेशन कराएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि निश्चित समय सीमा में कार्रवाई करें। ड्राइवर के साथ ही आया भी जिम्मेदार है। कितना भी बड़ा स्कूल हो, जवाबदार है। कितनी जल्दी सजा हो सकती है देखिए। स्कूल बसेस के सभी ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं। सभी स्कूल में क्लियर मैसेज जाए कि जरा भी लापरवाही हो तो प्रबंधन जिम्मेदार है।
विज्ञापन

  
लंपी वायरस को गंभीरता से लें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंपी वायरस बीमारी को गंभीरता से लें। राजस्थान में वायरस तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में यह वायरस बढ़े नहीं। इसके प्रयास हों। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन उपलब्ध है। बॉर्डर जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। लगातार मॉनीटरिंग करें। सीएम को अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 38 पशुओं की मौत हुई है। 1 लाख 49 हजार 504 टीके लगाए गए। 2742 पशु स्वस्थ्य हुए। टीकाकरण बढ़ाया जा रहा है। बॉर्डर के जिलों में जनजागरूकता भी की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed