फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister in Sehore: Shivraj said - for the development and welfare of the scheduled caste community, new schemes will be made if needed.

सीहोर में मुख्यमंत्री: शिवराज ने कहा- अनुसूचित जाति समुदाय के विकास और कल्याण के लिए जरूरत पड़ने पर नई योजनाएं बनाई जाएंगी

Sun, 30 Jan 2022 08:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 08:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 16 फरवरी को संत रविदास की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। अनुसूचित जाति समुदाय के विकास और कल्याण के लिए आवश्यकता हुई तो नई योजनाएं बनाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Chief Minister in Sehore: Shivraj said - for the development and welfare of the scheduled caste community, new schemes will be made if needed.
Sehore: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 16 फरवरी को संत रविदास की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 16 फरवरी को संत रविदास की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। अनुसूचित जाति समुदाय के विकास और कल्याण के लिए आवश्यकता हुई तो नई योजनाएं बनाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान शाहगंज में अहिरवार समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री चौहान का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति और गरीब परिवार के बच्चों के लिए निशुल्क किताबें, छात्रवृत्ति एवं हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही मेधावी बच्चों की मेडिकल, इंजीनियरिंग की फीस भी दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने का काम किया है, ताकि गरीब व्यक्ति भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि गरीब परिवारों को जीवन निर्वाह में कोई कठिनाई नहीं आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे-छोटे व्यवसायियों को कोरोना काल में फिर से व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री स्व-निधि तथा मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत 10 हजार रुपए बिना ब्याज के दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक माह प्रदेश के स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपए का बैंक लिंकेज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई स्व-सहायता समूह उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि 25 फरवरी को रोजगार दिवस मनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने शाहगंज नगरीय निकाय द्वारा वार्ड नंबर 4 एवं 5 में बनाए गए प्रधानमंत्री आवास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के अन्य निकायों को शाहगंज से सीखना चाहिए कि कैसे व्यवस्थित और सुंदर ढंग से प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जा सकता है। शाहगंज के वार्ड नंबर 4 तथा 5 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 176 मकान बनाए गए हैं और 44 मकान प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 तथा 5 के तीन व्यक्तियों की कोरोना काल में मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत तथा अहिरवार समाज के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed