फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A tiger attacked a farmer working in the field in Pandhurna

Chhindwara News: खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, गर्दन पर किया वार; मौत के बाद इलाके में दहशत

Wed, 15 Jan 2025 01:13 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 01:13 PM IST
सार

Chhindwara News: वन विभाग के बीट प्रभारी दीपक तिरपुडे ने बताया कि यह क्षेत्र घने जंगल से घिरा हुआ है, जहां पहले भी बाघ की गतिविधियां देखी गई हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है।
 

विज्ञापन
A tiger attacked a farmer working in the field in Pandhurna
बाघ के हमले से मृत किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांढुर्णा जिले के सौसर तहसील अंतर्गत सोनपुर (घोराड) में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। खेत पर काम कर रहे किसान के गर्दन पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। जहां खेत की झाड़ियों में किसान गुलाब का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी मीना वरकड़े के अनुसार, मृतक गुलाब वरकड़े (45) निवासी पिलापार अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गुलाब की गर्दन को बाघ ने शिकार बनाया। मामले को लेकर वन विभाग के बीट प्रभारी दीपक तिरपुडे ने बताया कि यह क्षेत्र घने जंगल से घिरा हुआ है, जहां पहले भी बाघ की गतिविधियां देखी गई हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने सभी किसानों को विशेष सतर्कता मृतक की पत्नी मीना वरकड़े के अनुसार, मृतक गुलाब वरकड़े (45) निवासी पिलापार अपने खेत पर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गुलाब की गर्दन को बाघ को ने शिकार बनाया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। जहां खेत की झाड़ियों में गुलाब का शव बरामद हुआ। वन विभाग के बिट प्रभारी दीपक तिरपुडे ने बताया कि यह क्षेत्र घने जंगल से घिरा हुआ है, जहां पहले भी बाघ की गतिविधियां देखी गई हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने सभी किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है और सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed