फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chhindwara News: Tiger attacks farmer grazing cattle

Chhindwara News: मवेशी चरा रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Fri, 27 Dec 2024 11:41 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 27 Dec 2024 11:41 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के उमरिया इसरा वन क्षेत्र में मवेशी चरा रहे 60 वर्षीय किसान गन्नू ऊइके पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान के सीने और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है

विज्ञापन
Chhindwara News: Tiger attacks farmer grazing cattle
अस्पताल में भर्ती घायल किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के उमरिया इसरा वन क्षेत्र में मवेशी चरा रहे एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। तत्काल स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि उमरिया में रहने वाले किसान गन्नू पिता गेंदालाल ऊइके 60 साल अपने मवेशी चराने के लिए जंगल में गए हुए थे। तभी झाड़ियों में छिपे एक टाइगर ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले के बाद किसान नीचे गिर गया उनके सीने और हाथ में गंभीर चोट आई हैं। बाघ के हमला करते ही वहां पर मौजूद मवेशी मौके से भागने लगे। बाघ भी उनके पीछे दौड़ गया। इसके चलते इन्होंने शोर मचाया तब कहीं जाकर अपनी जान बचा पाए। फिलहाल किसान को आईसीयू छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


लंबे समय से बनी हुई थी मूवमेंट
वन अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यहां पर बाघ की मूवमेंट बनी हुई थी, जिसके कारण यहां पर मुनादी कराकर अलर्ट भी जारी किया गया था। हालांकि यह हमला बन परिक्षेत्र के अंदर किया गया है। ऐसे में वन विभाग की टीम ने यहां पिंजरा लगा दिया है और अब उसकी सर्चिंग में जुट गई है कि आखिरकार बाघ कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed