फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Threatened to rape girlPolice register FIR against eccentric youth after rape, smashing engagement after rape

Chhindwara News: धमकी देकर युवती से किया दुष्कर्म, तुड़वा दी सगाई, सनकी युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

Thu, 05 Dec 2024 09:42 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 09:42 PM IST
सार

रावनवाड़ा थाना क्षेत्र में युवती ने अमन धुर्वे पर दुष्कर्म, धमकी और शादी तुड़वाने का आरोप लगाया। अमन ने जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल किया। सगाई तुड़वाने के बाद युवती ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Threatened to rape girlPolice register FIR against eccentric youth after rape, smashing engagement after rape
छिंदवाड़ा क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावनवाड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ईश्वरी पटले ने बताया कि परासिया की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि 26 नवंबर 2021 को वह अपनी सहेली से मिलने शंकरगढ़ गई थी। वहां सहेली नहीं मिलने पर, शंकरगढ़ निवासी अमन धुर्वे ने उसे खैरलांजी ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वहां अमन ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लगातार युवती को धमकाकर और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

युवती ने बताया कि अमन ने उसकी कुछ तस्वीरें भी खींच ली थीं और इनका इस्तेमाल कर उसे बदनाम करने की धमकी देता रहा। डर के कारण युवती पहले पुलिस में शिकायत नहीं कर पाई। लेकिन मामला तब बढ़ा जब युवती की सगाई के दिन अमन उनके घर के सामने आकर धमकाने लगा और सगाई तुड़वा दी।

विज्ञापन

घटना से आहत होकर युवती ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमन धुर्वे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed