{"_id":"6772384c3f056cb35d0d23c9","slug":"thieves-take-away-flour-rice-with-25000-cash-thieves-stole-chocolates-flour-cash-from-goods-caught-on-cctv-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2469255-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: 25 हजार नकदी सहित आटा-चावल और चॉकलेट चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: 25 हजार नकदी सहित आटा-चावल और चॉकलेट चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद वारदात
Mon, 30 Dec 2024 03:54 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 03:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 25 हजार रुपये नकदी सहित चोरों ने आटा-चावल और चॉकलेट चुरा ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा शहर के सत्यम शिवम कॉलोनी की मुख्य सड़क पर भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास के ठीक सामने चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर यहां सेंट्रल मार्ट नामक किराना शॉपिंग स्टोर से हजारों का माल समेट ले गए। चोरों ने नकदी के साथ यहां से आटा-चावल, चॉकलेट और अन्य किराना सामान चुरा ले गए, जिसकी कीमत करीब अस्सी से नब्बे हजार के आसपास बताई जा रही है। वारदात, अलसुबह चार बजे से पांच बजे के बीच अंजाम दी गई है, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें दो चोर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी में कोतवाली पुलिस ने बताया कि सत्यम शिवम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अब्दुल करीम पिता अब्दुल जब्बार ने शिकायत की है कि वो मुख्य मार्ग पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के मकान के ठीक सामने सेंट्रल मार्ट नाम से सुपर स्टोर संचालित करते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात वो दस बजे के आसपास दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन सुबह दस बजे जब दुकान आए तो ताला टूटा था और अंदर से सामान गायब था।
विज्ञापन
अब्दुल करीम के अनुसार, चोर उनके दुकान से गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नकदी और चालीस हजार का किराना सामान चुरा ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि वारदात अलसुबह साढ़े चार बजे से पांच बजे के बीच की है, दुकान में लगे सीसीटीवी में दो नकाबपोश युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं, जिसके बाद पुलिस अन्य कैमरों को खंगाल चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
