फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Names of Sarpanch and Deputy Sarpanch in voter list of two states

Chhindwara News: सरपंच-उपसरपंच के नाम दो राज्यों की मतदाता सूची में होने से मचा हड़कंप, नियम उल्लंघन का आरोप

Tue, 02 Sep 2025 09:15 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 02 Sep 2025 09:15 AM IST
सार

पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार को लिखित शिकायत देकर इसे निर्वाचन नियमों का उल्लंघन बताया। आरोप है कि इस गड़बड़ी के पीछे राजनीतिक लाभ पहुंचाने की मंशा है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Names of Sarpanch and Deputy Sarpanch in voter list of two states
मामले में ज्ञापन देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला अब स्थानीय राजनीति में भी गरमा गया है। पांढुर्ना विकासखंड की ग्राम पंचायत लांघा की सरपंच वनिता पराडकर और उपसरपंच पति गणपति पराडकर का नाम एक साथ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज पाया गया है। इस खुलासे के बाद पंचायत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मच गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं का आरोप
गांव के पूर्व सरपंच अनिल राउत, गणपति आगरे और दिलीप खानवे ने सोमवार को तहसीलदार के समक्ष लिखित शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि ग्राम लांघा की मतदाता सूची में वनिता पराडकर का इपिक नंबर ZSP0912626 और गणपति पराडकर का ZSP1120799 दर्ज है। वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर स्थित बस्तरवारी लालगंज के बूथ क्रमांक 508 में गणपति पराडकर का नाम YGR72331882 और वनिता पराडकर का नाम YGR7233261 से दर्ज है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पराडकर दंपती ने दो राज्यों की मतदाता सूची में नाम रखकर निर्वाचन नियमों का उल्लंघन किया है। उनका आरोप है कि इस गड़बड़ी के पीछे एक खास राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने की मंशा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अनोखा गणेश पंडाल: व्यापारी बनकर बैठे भगवान! पहने एक करोड़ के गहने; आयोजकों ने इस खास वजह से बप्पा को बनाया सेठ
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसरपंच की सफाई
मामला सामने आते ही उपसरपंच गणपति पराडकर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि नागपुर में उनका मकान है और उनकी बेटियां वहां पढ़ाई करती हैं। सर्वे के दौरान बेटियों ने नाम बता दिए थे, जिससे महाराष्ट्र की सूची में भी नाम दर्ज हो गया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि उन्होंने वहां कभी मतदान नहीं किया और बीते अगस्त माह में नाम विलोपन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।


कांग्रेस का हमला
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पराडकर दंपती को घेरा। क्षेत्रीय विधायक नीलेश उईके, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कांबे और नगर अध्यक्ष जयंत घोड़े सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का नाम दो राज्यों की मतदाता सूची में होना गंभीर मामला है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग और मतदान नियमों का सीधा उल्लंघन बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शिकायतकर्ताओं ने तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर को शिकायत पत्र सौंपकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मामला केवल गड़बड़ी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मूल व्यवस्था से छेड़छाड़ है, जिस पर आयोग को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed