{"_id":"67402fe90971ce0f47013e46","slug":"strike-in-kusmeli-mandi-today-traders-union-extend-support-to-strike-over-problems-in-mandi-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2342097-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: कुसमेली मंडी में समस्याओं को लेकर हम्मालों ने की हड़ताल की घोषणा, व्यापारी संघ ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: कुसमेली मंडी में समस्याओं को लेकर हम्मालों ने की हड़ताल की घोषणा, व्यापारी संघ ने दिया समर्थन
Fri, 22 Nov 2024 02:10 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:10 PM IST
सार
हम्मालों की मांग को लेकर शुक्रवार को मंडी में हड़ताल का माहौल देखा गया। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह बंद रही। हमाल संगठन की इस मांग का समर्थन अनाज व्यापारी संघ ने भी किया है।
विज्ञापन
मंडी
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के कुसमैली स्थित कृषि उपज मंडी में इन दिनों मक्के की बंपर आवक हो रही है। रोजाना औसतन 35 से 40 हजार क्विंटल मक्का मंडी में पहुंच रहा है। हालांकि, आवक के अनुपात में हम्मालों की संख्या कम होने के कारण मंडी की व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। इसका सीधा असर व्यापारियों और किसानों पर पड़ रहा है, जिन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हम्मालों की कमी से मंडी की व्यवस्था प्रभावित
गुरुवार को हम्माल संगठन ने मंडी प्रबंधन को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि मंडी में आवक के अनुपात में हम्मालों की संख्या काफी कम है। इससे उपज को रखने और उठाने में समस्या हो रही है। मंडी में जगह की कमी के कारण स्थिति और खराब हो रही है, जबकि मक्के की आवक लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
नीलामी प्रक्रिया ठप
हम्मालों की मांग को लेकर शुक्रवार को मंडी में हड़ताल का माहौल देखा गया। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह बंद रही। हमाल संगठन की इस मांग का समर्थन अनाज व्यापारी संघ ने भी किया है। हड़ताल के चलते आज नीलामी नहीं होगी। हालांकि, हम्माल उपज का उठाव करेंगे, ताकि मंडी में जगह बनाई जा सके।
विज्ञापन
किसानों को हो रही परेशानी
नीलामी प्रक्रिया बंद होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों की उपज तौल नहीं हो सकी और मंडी के बाहर ही पड़ी हुई है। किसानों ने जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त करने की मांग की है ताकि उनकी उपज का उचित मूल्यांकन हो सके। मंडी प्रबंधन ने स्थिति को संभालने और समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कदम उठाने की बात कही है।
