फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Scorpion bites student in a private school in Chhindwara

Chhindwara: दर्द से तड़प रहे छात्र से पहले भरवाया छुट्टी का आवेदन फिर भेजा अस्पताल, स्कूल की शर्मनाक हरकत

Sat, 03 Feb 2024 03:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Feb 2024 03:57 PM IST
सार

बिच्छू काटने के बाद बालक को उचित उपचार देने की जगह स्कूल प्रबंधन ने पहले बच्चे से छुट्टी का आवेदन लिखवाया। इसके बाद गार्ड के साथ बच्चे को अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
Scorpion bites student in a private school in Chhindwara
अस्पताल में छात्र का उपचार करतीं डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

परासिया के एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब 11वीं के छात्र को बिच्छू ने काट लिया। बिच्छू के काटते ही छात्र असहनीय पीड़ा के कारण तड़पने लगा, लेकिन यहां सबसे शर्मनाक बात ये रही कि स्कूल प्रबंधन को बच्चे पर कोई तरस नहीं आया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के पहले छुट्टी का आवेदन लिखवाया गया। छात्र के साथ कोई स्कूल का स्टाफ भी अस्पताल नहीं गया, जिसने शिक्षकों की संवेदनशीलता पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 11वीं आर्ट्स कक्षा में हनुमान यदुवंशी के पैर में बिच्छू ने काट लिया। हनुमान यदुवंशी दरबई गांव का निवासी है। जैसे ही उसे पैर में दर्द हुआ उसने देखा तो बिच्छू वहीं पर मौजूद था। उसके बाद उसने टीचर को जानकारी दी। सबसे पहले उसके परिवार में सूचना दी गई। इसके बाद उससे छुट्टी का आवेदन लिखवाया गया। फिर गार्ड के साथ अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उसका उपचार डॉ. अमन सिद्धिकी ने किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालात में सुधार था।
विज्ञापन


शिक्षकों की यह कैसी संवेदनशीलता
स्कूल में जिस तरह से आज यह वाकया सामने आया उसने स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल खडे़ कर दिए। संबंधित छात्र के परिजनों का कहना है कि उनका बच्चा बिच्छू काटने के कारण तड़प रहा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन को एप्लीकेशन की पड़ी थी। फिलहाल संबंधित शिक्षकों की संवेदनशीलता पर भी प्रश्न चिह्न लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed