फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Rat gnaws feet of woman admitted in Chhindwara district hospital

Chhindwara: छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में चूहाराज; इलाज कराने भर्ती हुई बुजुर्ग महिला के पैर कुतरे

Thu, 16 May 2024 07:47 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 07:47 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल की हालत खराब होती जा रही है। अब अस्पताल में इलाज कराने पहुंची बुजुर्ग महिला के पैर चूहे ने कुतर डाले। जिम्मेदारों का कहना है कि महिला शिकायत करे तो निराकरण करेंगे। 

विज्ञापन
Rat gnaws feet of woman admitted in Chhindwara district hospital
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में मरीज के पैर चूहे ने कुतर दिए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व सीएम कमलनाथ के मॉडल जिले छिंदवाड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। इसमें जिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला के पैर चूहे ने कुतर दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

  
बता दें कि छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में हाथ-पांव दर्द के इलाज के लिए एक बुजुर्ग महिला के गले नई बीमारी पड़ गई। दरअसल, महिला अस्पताल में चूहों के आतंक का शिकार हो गई और चूहों ने उनके पैरों को बुरी तरह कुतर दिया। नगर के इंदिरा नगर निवासी वृद्ध महिला के पैर को चूहों ने कुतर लिया। इसके कारण उनके दोनों पैरों में घाव आ गए हैं। जानकारी के अनुसार महिला बीते दो दिनों से कमजोरी आ जाने की वजह से महिला वार्ड में भर्ती हुई थी। वहीं चूहों के कुतरने के बाद वृद्ध महिला का उपचार भी नहीं किया गया। ऐसे परिजन ने वार्ड में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर आक्रोश जताया। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जिला अस्पताल में कई बार इस प्रकार के मामले प्रकाश में आए हैं। वृद्ध महिला ने बताया कि महिला वार्ड में 4 से 5 चूहे हैं जो देर रात मरीजों को परेशान करते हैं। इसके कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
ऐसा भी मामला पहले भी सामने आया है,  जब मरचुरी रूम में शवों के पंजे कुतर दिए गए थे। अब जिला अस्पताल में मरीजों के पैर को कुतरने का मामला सामने आ रहा है। इसके बाद समझा जा सकता है कि अस्पताल में किस तरह की अव्यवस्था फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन बोले- मेरे पास आए मरीज
सारे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन का दायित्व संभालने वाले सिविल सर्जन डॉक्टर सोनिया का कहना है कि हमारे द्वारा पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। जिस महिला को चूहे ने नुकसान पहुंचा है वह मेरे पास आए इसकी शिकायत का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed