फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patwari commits suicide over family dispute

Chhindwara News: पटवारी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम

Fri, 21 Feb 2025 07:30 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूड डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूड डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 07:30 PM IST
सार

अमरवाड़ा  के पटवारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी तरुण उईके की पत्नी वैजयंती दो महिने से अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
Patwari commits suicide over family dispute
पटवारी ने की आत्महत्या

विस्तार

अमरवाड़ा के पटवारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस को पटवारी का शव उसके घर में लटका हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी में अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र मर्सकोले ने बताया कि अमरवाड़ा के वार्ड 14 में किराए के मकान में रहने वाले पटवारी तरुण उईके उम्र 32 साल निवासी सुरलाखापा ने अपने ही घर मे फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह दस बजे मिली, जब पटवारी से मिलने कुछ किसान आए हुए थे।  उनके द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया था जिसके बाद पड़ोसियों ने देखा और तरुण के मित्रों और परिवारों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, तहसीलदार राजेश मरावी.नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतार कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा। इस मामले की जांच सभी  एंगल से कर रही है। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी तरुण उईके की पत्नी वैजयंती 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी और इन दोनों के बीच में आए दिन विवाद होते रहते थे। इसी वजह परेशान होकर शायद उसने यह कदम उठाया है मौके पर नगर पालिका के शव वाहन की मदद से पीएम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Patwari commits suicide over family dispute
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed