{"_id":"6613d0925a66485f8109cde3","slug":"mp-news-kamal-nath-got-angry-at-bjp-said-most-corruption-in-bjp-government-they-do-nothing-they-talk-big-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा पर भड़के कमलनाथ, कहा- भाजपा सरकार में सबसे अधिक भ्रष्टाचार, करते कुछ नहीं उनकी बातें बड़ी-बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा पर भड़के कमलनाथ, कहा- भाजपा सरकार में सबसे अधिक भ्रष्टाचार, करते कुछ नहीं उनकी बातें बड़ी-बड़ी
Mon, 08 Apr 2024 04:40 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:40 PM IST
सार
कमलनाथ ने चांदमोटा में कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है। छिंदवाड़ा में ये लोग इसलिए भ्रष्टाचार नहीं कर पाते, क्योंकि इन्हें डर है कि यहां कमलनाथ है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सभा को संबोधित करते कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव के लिए परासिया विधानसभा के चांदामेटा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। वे बेटे नकुलनाथ के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।
कमलनाथ ने चांदमोटा में कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है। छिंदवाड़ा में ये लोग इसलिए भ्रष्टाचार नहीं कर पाते, क्योंकि इन्हें डर है कि यहां कमलनाथ है। भाजपा वाले केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में कुछ करते नहीं। यह कहते थे 450 रुपये में गैस का सिलेंडर देंगे। क्या किसी को 450 में गैस का सिलेंडर मिल रहा है? यह कहते थे- गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपये क्विंटल और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल देंगे, लेकिन किसी को दिया क्या?
कमलनाथ ने कहा कि रोजगार मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। जो बच्चे सिर्फ सातवीं-आठवीं तक पढ़े हैं उनके लिए भी मैंने रोजगार की व्यवस्था की है। मैंने स्किल डेवलपमेंट सेंटर और ड्राइविंग लर्निंग सेंटर खुलवाए ताकि कम शिक्षित बच्चे भी ट्रेनिंग हासिल कर सकें और रोजगार प्राप्त करें। चुनाव के बाद आप लोग जाकर ट्रेनिंग सेंटर देखिएगा। अपने और आसपास के बच्चों को वहां पढ़ने भेजिए। यह बच्चे आज बाहर जाकर 60-70000 रुपये महीने कमाते हैं। 30-40 हजार परिवार को भेजते हैं। इससे गांव की आर्थिक गतिविधि चलती है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कहा कि मैंने छिंदवाड़ा में 6000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाईं। हाईवे बनाए। सड़कों से आवागमन तो बेहतर हुआ, लेकिन साथ ही स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए रोजगार भी मिला। मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने पहली किस्त में छिंदवाड़ा के 80000 किसानों का कर्ज माफ किया। मैंने तो अपनी जवानी और पूरा जीवन छिंदवाड़ा के लिए समर्पित कर दिया। जब मैं छिंदवाड़ा आया था तब लोगों को छिंदवाड़ा का नाम पता नहीं था। लोग पूछते थे नागपुर वाला छिंदवाड़ा। आज आप जहां भी जाएं छाती ठोक कर कह सकते हैं कि आप छिंदवाड़ा से हैं। मेरा नाम किसी रेत से नहीं जुड़ा, किसी शराब से नहीं जुड़ा, किसी ठेकेदार से नहीं जुड़ा इसके आप सब गवाह हैं।