फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Mayor reaches Sanwali barefoot with MP in chhindwara

Chhindwara: सांसद के साथ नंगे पांव जाम सांवली पहुंचे महापौर, कई कामनाओं को लेकर बजरंगबली को चढ़ाया गदा

Sat, 14 Sep 2024 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 05:32 PM IST
सार

MP: सुख समृद्धि की कामना को लेकर सांसद विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा से जाम सांवली तक 61 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली थी, जिसमें उनके साथ तमाम भाजपा नेता मौजूद थे। वहीं छिंदवाड़ा मेयर विशेष रूप से बिना जूते चप्पल के नंगे पैर इस पदयात्रा में शामिल हुए और हनुमान जी को गदा अर्पित कर जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Mayor reaches Sanwali barefoot with MP in chhindwara
मेयर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सुख समृद्धि की कामना को लेकर सांसद विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा से जाम सांवली तक 61 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली थी, जिसमें उनके साथ तमाम भाजपा नेता मौजूद थे। वहीं छिंदवाड़ा मेयर विशेष रूप से बिना जूते चप्पल के नंगे पैर इस पदयात्रा में शामिल हुए और हनुमान जी को गदा अर्पित कर जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 3 दिन पूर्व छिंदवाड़ा सांसद आदरणीय विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा से पैदल चलकर जामसांवली हनुमान मंदिर के लिए गदा लेके निकले थे, इस दौरान छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके ने भी नंगे पैर 61 किलोमीटर चलकर हनुमान जी महाराज से शहर की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


इस दौरान भारी संख्या में शहर के युवा साथी एवं समर्थक मौजूद रहे, जिसमें सभी में भारी उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिला। इस यात्रा का जगह-जगह ग्रामवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया और शनिवार को प्रातः यह यात्रा सौसर से प्रारंभ होकर जामसंवली हनुमान मंदिर पहुंची, जहां हनुमान जी महाराज के दर्शन कर सांसद एवं महापौर द्वारा सभी धर्म प्रेमियों साथियों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed