{"_id":"680d9794d98b7c27a4000fcf","slug":"guest-teacher-commits-obscene-act-of-student-on-pretext-of-giving-book-protests-in-amarwada-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2881637-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: अतिथि शिक्षक ने किताब देने के बहाने छात्रा से की अश्लील हरकत, अमरवाड़ा में भारी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: अतिथि शिक्षक ने किताब देने के बहाने छात्रा से की अश्लील हरकत, अमरवाड़ा में भारी विरोध
Sun, 27 Apr 2025 09:05 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:05 AM IST
सार
Chhindwara: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। अमरवाड़ा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि छात्रा और उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा एवं न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अमरवाड़ा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक शेख अयूब अंसारी द्वारा किताब देने के बहाने छात्रा के साथ अश्लील छेड़छाड़ किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और हिन्दूवादी संगठनों ने थाने का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक बीते तीन दिनों से नवमीं कक्षा की एक छात्रा को पढ़ाई के बहाने अपने घर बुला रहा था। शनिवार को इंग्लिश की किताब देने के बहाने जब छात्रा शिक्षक के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।
सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक शेख अयूब अंसारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19, नई आबादी सिंगोड़ी, को हिरासत में ले लिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8, 9एफ/10 तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: जबलपुर से होकर कानपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, किन स्टेशनों पर होगा ठहराव; जानें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। अमरवाड़ा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि छात्रा और उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा एवं न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।