{"_id":"67e191a661d397b303073220","slug":"five-year-old-boy-falls-into-stitches-while-playing-drowns-dies-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2761232-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में खेलते समय कुंड में गिरा पांच साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में खेलते समय कुंड में गिरा पांच साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत
Mon, 24 Mar 2025 10:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक हादसा हुआ है। हादसे में खेलते समय एक पांच साल का बच्चा टांके में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के रोहनाकला गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच साल के मासूम की पानी से भरे टांके( कुंड) में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पहले पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे राजी हुए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संजीव माहौर का पांच वर्षीय बेटा घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी भरे टांके के पास पहुंच गया। आशंका है कि संतुलन बिगड़ने के कारण वह टांके में गिर गया। परिजनों को जब बच्चा आसपास नहीं दिखा, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद परिवार वालों ने टांके को देखा तो उसमें बच्चा नजर आया। तुरंत ही उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सर्राफा दुकान में चोरी का दो महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा, व्यापारी और अग्रवाल समाज की चेतावनी
विज्ञापन
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन जब मासूम को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया। बच्चे की मौत से गमगीन परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं थे। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद वे इसके लिए मान गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
