फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR against Parasia MLA40 other Congressmen were also named as accused in the Pench river gate.

Chhindwara: परासिया विधायक के खिलाफ हुई FIR, छठ पूजा को लेकर पेंच नदी का गेट खोलने किया था चक्काजाम

Fri, 08 Nov 2024 10:55 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 10:55 PM IST
सार

परासिया के न्यूटन कस्बे में छठ पूजा के लिए बांध के गेट खोलने की मांग पर किए गए चक्का जाम के मामले में कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि और 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने गैरकानूनी जमावड़े का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
FIR against Parasia MLA40 other Congressmen were also named as accused in the Pench river gate.
सोहन वाल्मीकि

विस्तार

छठ पूजा के अवसर पर बांध के गेट खोलने की मांग को लेकर 6 नवंबर को परासिया के न्यूटन कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए चक्का जाम के मामले में विधायक सोहन वाल्मीकि और 40 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान न्यूटन स्थित राजमार्ग पर एक घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। कार्यकर्ताओं ने न्यूटन पेंच नदी का गेट खोलने की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसकी अगुवाई विधायक सोहन वाल्मीकि कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि चक्का जाम एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ, लेकिन सड़क पर अनावश्यक आवागमन अवरुद्ध करने और गैरकानूनी रूप से भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने न्यूटन नगर परिषद की अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया है। विधायक और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2) और गैरकानूनी जमावड़े के लिए धारा 189(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद से कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विधायक सोहन वाल्मीकि से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed