{"_id":"67c9cc6f9d8058062a034f84","slug":"father-killed-son-critical-after-collision-with-unknown-vehicle-in-chhindwara-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2699562-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, पिता की मौत और बेटा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, पिता की मौत और बेटा गंभीर घायल
Thu, 06 Mar 2025 10:24 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:24 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पिता की मौत, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में एक हृदय विदारक घटना हुई है। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत हो गई।जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुखद घटना तब हुई, जब पिता अपने बेटे के जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
चौरई के कुकरई गांव के निवासी राजेश धुर्वे अपने बेटे के साथ बाइक पर चौरई की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजेश और उनका 18 वर्षीय बेटा राज धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने राजेश धुर्वे को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। राजेश धुर्वे गन्ने के खेत में काम करते थे। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों में इस दुर्घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
