फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Every wish is being fulfilled in the court of Chandi!771 Kalash decorated in Maa Chandi Devi Temple

Chhindwara News: मां चंडी के दरबार में हर मुराद हो रही पूरी, नेर के श्रीसिद्धपीठ मन्दिर में सजे 771 कलश

Sun, 30 Mar 2025 07:43 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 07:43 PM IST
सार

मां चंडी देवी के दरबार में हर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस छोटे से गांव में महाराष्ट्र गुजरात और आसपास के अन्य प्रांतों के लोग भी मनोकामना पूर्ण होने के बाद मां के इस अनुपम दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हैं तथा हर साल मनोकामना कलश स्थापित करते हैं।

विज्ञापन
Every wish is being fulfilled in the court of Chandi!771 Kalash decorated in Maa Chandi Devi Temple
माता चंडी महारानी का भव्य दरबार

विस्तार

चैत्र नवरात्र पर्व पर मां के मन्दिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज नवरात्रि के पहले दिन पूरे जिले में माता रानी के मंदिर में पूजन का कार्यक्रम हुआ। छिंदवाड़ा मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नेर में सिद्ध पीठ मां चंडी देवी का दरबार में भक्तों का मेला लगा हुआ है। इस भव्य दरबार में हर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है इस बार महाराष्ट्र भोपाल सहित आसपास के प्रांतों से भी श्रद्धालु भक्तों ने यहां 771 मनोकामना कलश स्थापित किए गए हैं। महा अष्टमी पर्व पर चंडी देवी की विशेष आरती सहस्त्र ज्योति से की जाएगी। इस महाआरती में हर साल हजारों श्रद्धालु एकत्रित होकर माता रानी से सुख समृद्धि की कामना करते हैं इस बार भी यहां काशी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर पहुंचे श्रद्धालु, मां तुलजा भवानी और चामुंडा देवी के किए दर्शन
विज्ञापन


हर भक्त की मनोकामना होती है पूरी
मां चंडी देवी के दरबार में हर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस छोटे से गांव में महाराष्ट्र गुजरात और आसपास के अन्य प्रांतों के लोग भी मनोकामना पूर्ण होने के बाद मां के इस अनुपम दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हैं तथा हर साल मनोकामना कलश स्थापित करते हैं। विधायक से लेकर सांसद तक हर किसी के मनोकामना कलश इस मंदिर में स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बड़ी देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब, माता को जल अर्पण करने सुबह चार बजे से पहुंचे श्रद्धालु

महामारी से भी अछूता रहा गांव
समिति के सदस्य अरविंद चौधरी ने बताया कि मां चंडी के प्रभाव से गांव में कभी महामारी के कारण जनहानि नहीं हुई है, गांव में कभी ओलावृष्टि से क्षति नहीं होती है। यहां कभी भी अकाल नहीं पड़ा है ऐसा बुजुर्ग बताते हैं। यह भी आश्चर्यजनक है कि कोरोना जैसी महामारी में सिर्फ गांव में आंशिक रूप से ही कोरोना का असर देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed