फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Disabled people kept getting troubled in hospital there was problem due to absence of doctor

Chhindwara News: अस्पताल में दिव्यांग होते रहे परेशान, डॉक्टर न होने से हुई परेशानी, RMO ने कही ये बात

Fri, 22 Nov 2024 05:34 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 05:34 PM IST
सार

छिंदवाड़ा अस्पताल में दिव्यांगजन परेशान होते दिखे। बताया जा रहा है कि दिव्यांग बोर्ड में डॉक्टर ही मौजूद नहीं थे। वहीं, RMO ने कहा कि 100 से ज्यादा दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बन चुके हैं।

विज्ञापन
Chhindwara News Disabled people kept getting troubled in hospital there was problem due to absence of doctor
दिव्यांग व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में हर शुक्रवार को दिव्यांग बोर्ड बैठता है। इसमें दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। आज इस दिव्यांग बोर्ड में पर्याप्त डॉक्टर नहीं बैठे, जिसके कारण काफी देर तक दिव्यांगजन यहां प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान होते नजर आए।

विज्ञापन


यहां दिव्यांग जनों ने बताया कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुबह से आकर शाम तक बैठे रहे। लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं था। शुरू में एक दो डॉक्टर यहां विकलांग प्रमाण पत्र का परीक्षण करने और बनाने के लिए मौजूद थे। लेकिन बाद में बच्चे उठकर चले गए, जिसके कारण दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ इस सारे मामले में RMO डॉक्टर हर्षवर्धन कुड़ापे से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि पर्याप्त डॉक्टर थे। सिविल सर्जन थोड़ी देर से आए थे, इसके कारण थोड़ी परेशानी हुई। लगभग 100 से ज्यादा लोगों के प्रमाण पत्र यहां बनाए गए हैं।
विज्ञापन


भटकते नजर आए दिव्यांग
जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंच गए थे। लेकिन उन्हें डॉक्टर न मिलने के कारण शाम तक परेशान होना पड़ा, ऐसा दिव्यांगों का कहना है। हालांकि, डॉक्टर इसमें अलग तर्क बता रहे हैं। 100 से ज्यादा दिव्यांगों के हर हफ्ते सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। ऐसा डॉक्टर का कहना है। फिलहाल, आज ही परेशानी को लेकर सिविल सर्जन को कॉल किया गया। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकलांग सर्टिफिकेट

दिव्यांग युवक

विकलांग सर्टिफिकेट

मौके पर मौजूद लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed