कफ सिरप कांड: दो और मासूमों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 11, दवा बनाने वाली कंपनी पर एफआईआर के आदेश
मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने से मरने वाले बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है। मामले में दवा बनाने वाली कंपनी पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत का सिलसिल अभी भी जारी है। मामले में शनिवार को दो और बच्चों की मौत हो गई है। अब तक कुल 11 बच्चे खराब सिरप पीने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
जिला कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने बताया कि सिरप बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से 10 बच्चे परासिया के हैं, जबकि एक पांढुरना का है।
ये भी पढ़ें: Cough Syrup Case : छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौतों पर एसडीएम शुभम यादव ने ये क्या कह दिया?
कलेक्टर ने बताया कि एफआईआर करने के लिए सभी जांच रिपोर्ट्स को दस्तावेज के रूप में एकत्र कर जमा किया गया है। छिंदवाड़ा एसपी से भी इस संबंध में बात हुई है। पुलिस इस मामले में पूरी जांच करेगी। जांच के बाद पता चल पाएगा कि मामले में किसकी, क्या भूमिका रही और कहां लापरवाही बरती गई? प्रारंभिक तौर पर दवा बनाने वाले पर एफआईआर की गई है क्योंकि इसमें तय मानकों से ज्यादा पदार्थ पाए गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि बच्चों की मौत किडनी काम नहीं करने के कारण हुई है। किडनी का काम नहीं करना सभी रिपोर्ट में पहले ही आ चुका था। इस वजह से मौत का कारण पता चल चुका था। यही कारण रहा कि बच्चों के पोस्टमार्टम नहीं करवाए गए। बच्चों की मौतों के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
बडकुही की दो साल की योजिता की मौत
शनिवार को बडकुही की दो साल की बालिका योजिता ढाकरे का नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। बीते 26 दिनों से बालिका नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थी। शनिवार को एक बजे लता मंगेशकर अस्पताल में बालिका का निधन हो गया। बालिका वेंटिलेटर पर थी। शनिवार को सात बजे बालिका के शव को बडकुही सेंट्रल स्कूल के समीप स्थित घर पर लाया गया। इस मामले में अभी नागपुर में सात और छिंदवाडा में चार बच्चे भर्ती हैं। बच्चों का उपचार चल रहा है।
9 सितंबर से नागपुर में भर्ती थी बालिका
बडकुही के डाक्टर्स कालोनी के निवासी लेखराम ढाकरे की दो साल की पोती योजिता आठ सितंबर को बीमार हुई थी। उसे बुखार आया था। दूसरे दिन उसे परासिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौ सितंबर को यूरीन नहीं होने से उसे नागपुर में भर्ती कराया गया। एक अक्टूबर को बालिका की नाक कान से खून आने लगा था।बाद में उसे लता मंगेशकर अस्पताल में तीन अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। यहां उसकी हार्ट बीट कम हो गई। चार अक्टूबर को एक बजे बालिका की मौत हो गई।
कफ सिरप ने ली इन बच्चों की जान
- नाम उम्र पता
- दिव्यांश चंद्रवंशी 7 वर्ष डुड्डी
- अदनान खान 5 वर्ष न्यूटन चिखली
- हेतांश सोनी 5 वर्ष उमरेठ
- उसैद 4 वर्ष परासिया
- श्रेया यादव 18 माह परासिया
- विकास यदुवंशी 4 वर्ष दीघावानी
- योगिता विश्वकर्मा 5 वर्ष बोरिया
- संध्या भोसोम सवा साल परासिया
- चंचलेश यदुवंशी -- गायगोहान
- योजिता ढाकरे दो साल बडकुही
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
