फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Class VIII student reaches tuition after drinking poison, death while being taken to Nagpur for treatment.

Chhindwara News: जहर पीकर ट्यूशन पहुंचा आठवीं का छात्र, उपचार के दौरान नागपुर ले जाते वक्त मौत

Mon, 21 Oct 2024 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 09:34 AM IST
विज्ञापन
Class VIII student reaches tuition after drinking poison, death while being taken to Nagpur for treatment.
कोतवाली थाना
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वह जहर खाकर ट्यूशन पहुंचा था। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अब उसने सुसाइड किया है या फिर धोखे से जहर का सेवन किया? ये पुलिस की जांच का विषय है। लेकिन अभी तक ये दावा किया जा रहा है कि छात्र जहर का सेवन कर ट्यूशन पहुंचा था, जहां उल्टियों के बाद उसे निजी अस्पताल और फिर नागपुर ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी में पुलिस ने बताया कि चंदनगांव निवासी 12 वर्षीय पृथ्वी डोंगरे नामक युवक चंदनगांव में स्थित माइल स्टोन स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है, वो दोपहर एक बजे स्कूल से लौटा और चार बजे घर से ट्यूशन चला गया। यहां ट्यूशन में अचानक उसने उल्टियां शुरू कर दी तो शिक्षक ने परिजनों को सूचना दी। इस दौरान उसकी उल्टी से बदबू आई और जहर का संदेह हुआ तो परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया था जिसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, वहीं पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed