फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Wanted money to celebrate birthday; Robbery committed

Chhindwara: जन्मदिन मनाने के लिए चाहिए थे पैसे; कर दी लूट, सिवनी रोड पर हुई दोनों लूट के छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 09:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 09:46 PM IST
सार

छिंदवाड़ा पुलिस ने दो लूट का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग हैं। आरोपियों ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए पैसे नहीं थे तो उन्होंने लोगों को लूट लिया था। 

विज्ञापन
Chhindwara: Wanted money to celebrate birthday; Robbery committed
लूट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्मदिन मनाने के लिए पैसे जुटाने की मंशा से छिंदवाड़ा जिले के गुरैया और पोआमा क्षेत्र के छह युवाओं ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में अतुल (18), अंकित (19), सौरभ (19), अभिषेक (20), और दो नाबालिग शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 19 जुलाई को अंकित के जन्मदिन के लिए पैसे जुटाने की खातिर सभी ने मिलकर राजपाल चौक निवासी विशाल मिश्रा और उनके साथी को लूट लिया। इससे पहले, 7 जुलाई को भी इन लोगों ने सिहोरा रामेश्वर मंदिर के पास राकेश पाल से 3 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूटा था।
विज्ञापन


सिवनी रोड पर हुई लूट की इन दोनों वारदातों का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने अहम भूमिका निभाई। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई सौरव तिवारी के नेतृत्व में, थाना प्रभारी चौरई दिलीप पंचेश्वर और थाना प्रभारी कुंडीपुरा निरीक्षक मनोज बघेल के निर्देशन में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तकनीकी संसाधनों, साइबर सेल, और छिंदवाड़ा शहर से चौरई के आने-जाने वाले मुख्य मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 19 जुलाई को अंकित ने अपने दोस्तों को बुलाया और सभी ने योजना बनाई कि पैसे न होने के कारण किसी को लूट लिया जाए। रात 10 बजे सभी हनुमान मंदिर पोआमा में एकत्र हुए और सिवनी हाईवे रोड की ओर रवाना हुए। रामेश्वर पूजाधाम मंदिर के पास पंडित की तरह दिखने वाले दो व्यक्तियों को देखकर उन्होंने उनका पीछा किया और छिंदवाड़ा रोड की ओर अंधेरे में उन्हें लूट लिया। लूट में उन्होंने 4500 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन छीना।


पुलिस ने आरोपियों से कुल 6000 रुपये नगद, 3 मोबाइल फोन (कीमत 25,000 रुपये), और घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल (कीमत 2,50,000 रुपये) बरामद की। कुल बरामद संपत्ति की कीमत 2 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed