{"_id":"65c3bb3b4f930be94a0573fc","slug":"chhindwara-uproar-over-the-marriage-of-a-resident-girl-with-a-christian-youth-in-umreth-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: उमरेठ में आदिवासी युवती के अन्य धर्म के युवक से विवाह पर बवाल, थाने में आदिवासी संगठनों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: उमरेठ में आदिवासी युवती के अन्य धर्म के युवक से विवाह पर बवाल, थाने में आदिवासी संगठनों का धरना
Wed, 07 Feb 2024 10:52 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:52 PM IST
सार
ईसाई युवक से विवाह की बात पर छिंदवाड़ा के उमरेठ में हंगामा हो गया। पुलिस ने शादी रुकवाई और इसके बाद युवती और उसका परिवार गायब हो गया। इस मामले को लेकर आदिवासी संगठन आज पुलिस के खिलाफ भड़क गए और थाने में धरना दिया।
विज्ञापन
उमरेठ थाने के सामने धरना देते आक्रोशित लोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ के जमुनिया में एक मवासी युवती के इसाई युवक से विवाह को लेकर हंगामा बरपा गया। युवती का विवाह उडीसा निवासी इसाई युवक से हो रहा था। पुलिस ने शादी रुकवाई और इसके बाद युवती और उसका परिवार गायब हो गया। इस मामले को लेकर आदिवासी संगठन आज पुलिस के खिलाफ भड़क गए और थाने में धरना दिया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और आदिवासी संगठनों के लोगों से बात कर आंदोलन को खत्म करवाया। बीते दो दिनों से सोशल नेटवर्क पर एक शादी का कार्ड घूम रहा था। इसमें एक आदिवासी युवती का विवाद उड़ीसा के एक इसाई युवक से होने की सूचना थी। इसमें कार्ड में क्रॉस भी बना था। आज आदिवासी संगठन के नेता राज परधान के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के लोग उमरेठ थाने पहुंचे। उनसे कोई ज्ञापन लेने नहीं आया। इससे सभी भड़क गए।
विज्ञापन
उनका कहना था कि पुलिस ने गांव में जाकर शादी रुकवाई। शादी रुकवाई तो दुल्हन और उसका परिवार कहां है। किसने उन्हें भेजा और काई कार्रवाई नहीं की। उमरेठ टीआई पर संगठन ने सांठगांठ का आरोप लगाया। बाद में एसडीएम पुष्पेंद्र निगम और एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट मौके पर पहुंचे और संगठन से बात कर विरोध को शांत कराया।