फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara Teenager Kills Self As He Was Addict Of Playing Free Fire Game Online

Chhindwara News: फ्री फायर गेम की लत ने ली 15 साल के किशोर की जान, उस समय घर पर कोई नहीं था

Mon, 15 Jul 2024 12:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Jul 2024 12:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में फ्री फायर गेम की लत की वजह से 15 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं और तो कुछ कारण नहीं था आत्महत्या का। 

विज्ञापन
Chhindwara Teenager Kills Self As He Was Addict Of Playing Free Fire Game Online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पातालेश्वर से लगे त्रिलोकीनगर में मोबाइल पर गेम खेलना एक 15 वर्षीय बालक के लिए जानलेवा साबित हुआ। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले भाग्य यादव ने मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलते हुए आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई जब उसके परिजन घर पर नहीं थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन

पुलिस जांच और घटनास्थल का विवरण: एएसआई मान सिंह बघेल ने बताया कि भाग्य को मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने की लत थी। रविवार सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच भाग्य ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी बड़ी बहन और पिता काम पर गए थे, जबकि उसकी मां इंदौर में रहकर काम करती है। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

पिता का बयान: मृतक के पिता दिलीप यादव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटे को ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिल सके इस मंशा से मोबाइल खरीदकर दिया था। लेकिन भाग्य को मोबाइल पर गेम खेलने की लत लग गई थी। वह सुबह 6 बजे से ही मोबाइल पर गेम खेलने लग जाता था। पिता ने कई बार उसे मोबाइल न चलाने के लिए मना किया, लेकिन उसकी लत इतनी भारी पड़ी कि उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को समझा जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस दुखद घटना के पीछे और कौन-से कारण हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed