फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Teacher committed suicide due to sextortion after 3 months Amarwada police caught the accused.

Chhindwara: सेक्सटॉर्शन के कारण शिक्षक ने की थी आत्महत्या, 3 महीने बाद अमरवाड़ा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Thu, 08 Aug 2024 04:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Aug 2024 04:23 PM IST
सार

अमरवाड़ा एसआई राघवेंद्र उपाध्याय की टीम को ठग गिरोह के सदस्य की लोकेशन 5 दिन पहले सायबर की मदद से मिली थी। टीम वहां पहुंची तो लोकल पुलिस की मदद से एक आरोपी को पकड़ा। इसके बाद पूरे गिरोह का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन
Chhindwara: Teacher committed suicide due to sextortion after 3 months Amarwada police caught the accused.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के हिवरासानी स्कूल के प्रधान पाठक (शिक्षक) को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी राजस्थान में मिले हैं। राजस्थान पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी का गिरोह चलाने वाले मेवात के नेटवर्क का खुलासा किया है, वहीं अमरवाड़ा पुलिस को एक नाबालिग आरोपी हाथ लगा है।

विज्ञापन


अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि 11 जून को हिवरासानी स्कूल के प्रधान पाठक (शिक्षक) सुरेश पिता बलदेव चौरसिया (57) ने स्कूल परिसर में जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास मिले सुसाइट नोट में लिखा था कि अज्ञात लोगों की धमकी से तंग आकर यह कदम उठा रहा हूं।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की जांच की तो कुछ नहीं मिला। बैंक खातों के ट्रांजेक्शन में भी ठगी की रकम का खुलासा नहीं हुआ। लेकिन, मोबाइल नंबर को ट्रेस कर 5 दिन पहले अमरवाड़ा पुलिस राजस्थान के डींग जिला के थाना कामा पहुंची तो एक नाबालिग आरोपी मिला है। टीम जल्द ही उसे लेकर छिंदवाड़ा पहुंचेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ठग गिरोह ने कबूली  वारदात
राजस्थान के भरतपुर रेंज में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत पुलिस ने 50 ठगों को पकड़ा है। इनमें मेवात का एक 13 साल का नाबालिग भी शामिल है, जिसने अमरवाड़ा के शिक्षक से ठगी करना कबूल किया है। यह गिरोह महिलाओं को गर्भवती करने पर 25 लाख रुपये का इनाम देने का विज्ञापन निकालकर झांसे में फंसाता था।


अमरवाड़ा पुलिस को पहले मिली लोकेशन
बताया जा रहा है कि अमरवाड़ा एसआई राघवेंद्र उपाध्याय की टीम को ठग गिरोह के सदस्य की लोकेशन 5 दिन पहले सायबर की मदद से मिली थी। टीम वहां पहुंची तो लोकल पुलिस की मदद से एक आरोपी को पकड़ा। इसके बाद पूरे गिरोह का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed