{"_id":"65c0f2d9bbce3ae1a30893b1","slug":"chhindwara-registrar-of-chhindwara-university-arrested-for-taking-bribe-was-taking-25-thousand-rupees-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार रिश्वत लेते गिरफ्तार, कॉलेज चलाने के नाम पर ले रहा था 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार रिश्वत लेते गिरफ्तार, कॉलेज चलाने के नाम पर ले रहा था 25 हजार
Mon, 05 Feb 2024 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 08:08 PM IST
सार
जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कॉलेज चलाने के नाम पर 25 हजार रुपये ले रहा था तभी लोकायुक्त ने पकड़ लिया। बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में रजिस्ट्रार को रिश्वत लेते पकड़ा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा स्थित राजा शंकर शाह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को लोकायुक्त की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रजिस्ट्रार ने कॉलेज के सफल संचालन के लिए संचालक से 50 हजार रुपये की मांगे थे।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार छिंदवाड़ा में कंप्यूटर एंड प्रोफेशनल ऑफ कंप्यूटर एंड प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज है। कॉलेज के संचालक अनुराग कुशवाहा ने शिकायत की थी। कॉलेज के सफल संचालक के लिए राजा शंकर शाह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मेघराज निनामा ने कॉलेज संचालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत कॉलेज संचालक द्वारा लोकायुक्त से की गई थी। आवेदक कॉलेज संचालक सोमवार को रिश्वत की लेकर लेकर उसके कार्यालय पहूंचा। रजिस्ट्रार ने रिश्वत की रकम लेकर रखी तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। लोकायुक्त ने आरोपी रजिस्ट्रार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
कॉलेज स्टाफ में मच गया हड़कंप
जैसे ही लोकायुक्त की यह कार्रवाई कॉलेज में हुई वैसे ही यहां पर हड़कंप मच गया। वहीं सबसे पहले लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत ले रहे हैं रजिस्ट्रार के खिलाफ कागजी कार्रवाई की उसके बाद उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।