फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: Two died due to spread of diarrhea in Patalkot

Chhindwara News: पातालकोट में डायरिया से दो की मौत, कुएं-झिरियों का पानी पीने से उल्टी-दस्त का शिकार हुए लोग

Tue, 23 Jul 2024 10:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Jul 2024 10:14 AM IST
सार

बारिश से चिमटीपुर छात्रावास के पीछे स्थित कुआं और रातेड़ स्थित झिरिया ओवरफ्लो हुई थीं। संभवतः बारिश के पानी के साथ गंदगी इन जलस्त्रोतों में चली गई, जिससे यह पानी दूषित हो गया।

विज्ञापन
Chhindwara News: Two died due to spread of diarrhea in Patalkot
लोगों का स्वास्थ्य जांचने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तामिया के पातालकोट स्थित ग्राम चिमटीपुर और रातेड़ में डायरिया फैला हुआ है। यहां कुएं-झिरिया का पानी पीने से ग्रामीण उल्टी-दस्त का शिकार हुए हैं। चिमटीपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक महिला और रातेड़ में एक बच्ची ने दमतोड़ दिया। वहीं, एक दर्जन से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। मामला सामने आने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर मरीजों को इलाज दे रही है।

विज्ञापन


पातालकोट में शनिवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित चिमटीपुर निवासी नीतेश भूरालाल, रामकृष्ण राकेश और अशोक फुलदास को तामिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

डायरिया से जूझ रही चिमटीपुर 50 वर्षीय अमरवती भारती की मौत हो गई। इसके बाद बीमार मतथे, रज्जू, करन, रंजना, वर्षा, प्रतिक्षा, बिरजू, अदितिका, प्रभा को तामिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। इसी तरह रातेड़ में भी डायरिया फैला हुआ है। रातेड़ निवासी बिसनलाल भारती की दो वर्षीय बेटी शारदा की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। उसकी दूसरी बेटी को छिंदी अस्पताल में भर्ती कर किया गया है। इस गांव के छह ग्रामीण विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


कुएं और झिरिया के पानी से फैला डायरिया
तहसीलदार उमराज सिंह वलादे ने बताया कि दो दिन पहले तेज बारिश से चिमटीपुर छात्रावास के पीछे स्थित कुआं और रातेड़ स्थित झिरिया ओवरफ्लो हुई थीं। संभवतः बारिश के पानी के साथ गंदगी इन जलस्त्रोतों में चली गई, जिससे यह पानी दूषित हो गया। दूषित पानी पीकर दोनों गांव में डायरिया फैला है। कुएं और झिरिया के पानी की जांच के लिए सैंपल लिए है और पानी साफ करने दवा डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य टीम डोर टू डोर कर रही सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों गांवों में डेरा डाले हुए है। दोनों गांव में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। डायरिया समेत अन्य बीमारी के मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। गंभीर मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद तामिया या जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed