फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara MP threatened to kill him Unknown call on WhatsApp, complaint lodged at Kotwali police

MP: ‘घर से निकलना मत, नहीं तो जान से मार दूंगा’ छिंदवाड़ा सांसद को मिली धमकी, व्हाट्सएप पर आया अज्ञात कॉल

Mon, 21 Oct 2024 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 07:57 PM IST
सार

MP: छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू को आज (सोमवार) दोपहर 3:30 बजे वॉट्सऐप कॉल पर अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात युवक ने उन्हें जान से मारने की बात कहते हुए अपशब्द तरीके से उनके साथ बातचीत की और कहा कि बाहर निकलना भूल जाओ।

विज्ञापन
Chhindwara MP threatened to kill him Unknown call on WhatsApp, complaint lodged at Kotwali police
विवेक बंटी साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू को आज दोपहर 3:30 बजे व्हाट्सऐप कॉल पर अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात युवक ने उन्हें जान से मारने की बात कहते हुए अपशब्द भी कहे व काफी अभद्रता के साथ बातचीत की है। जिसको लेकर आज उनके करीबी भाजपा नेता अरविंद राजपूत ने कोतवाली थाने जाकर इसकी लिखित शिला शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप कॉलिंग पर +92 के नंबर से उन्हें धमकी दी गई है। सामने वाले ने सीधे तौर पर जान से मारने की बात कही है, जिसके बाद अब मामले की शिकायत की गई है। गौरतलब हो कि सांसद एक दिन पहले ही केदारनाथ की यात्रा से लौटे हैं। वहीं उन्हें अचानक आज जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस इस मामले को गंभीर मानते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया मामला
इस संबंध में कोतवाली टीआई उमेश गोलानी ने बताया कि सांसद के मोबाइल नंबर पर जो व्हाट्सएप कॉल आया था और जो धमकी दी गई थी उसको लेकर साइबर को इसकी जानकारी दी गई है। साइबर के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ वर्तमान में कोतवाली पुलिस ने धारा 296 और 391(4) के तहत मामला कायम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत का कहना है कि आज वह एक कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू के साथ बैठे थे। अक्सर वह सांसद के साथ कार्यक्रम में जाते हैं। आज भी मैं उनके साथ कार्यक्रम में था। सांसद का मोबाइल उन्हीं के हाथ में था। अचानक मोबाइल में +92 नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें सामने वाले ने पहले पूछा कि क्या सांसद विवेक बंटी साहू बोल रहे हैं? उसके बाद सांसद ने जैसे हां बोला तो सामने वाले ने गाली गलौज के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घर से बाहर निकले तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed