फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: IPL betting caught in Chhindwara, sweet seller was writing accounts, wires related to Maharashtra

Chhindwara: छिंदवाड़ा में पकड़ाया आईपीएल का सट्टा, मिठाई वाला लिख रहा था हिसाब-किताब, महाराष्ट्र से जुड़े तार

Tue, 14 May 2024 12:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 12:39 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में पुलिस ने आईपीएल का सट्टा पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने एक मिठाई दुकान संचालक को आईपीएल का सट्टा लिखते उसकी दुकान से दबोचा। उसके बाद इसमें कई खुलासे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि सट्टे के तार नागपुर-महाराष्ट्र से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Chhindwara: IPL betting caught in Chhindwara, sweet seller was writing accounts, wires related to Maharashtra
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में पुलिस ने आईपीएल का सट्टा पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने एक मिठाई दुकान संचालक को आईपीएल का सट्टा लिखते उसकी दुकान से दबोचा। उसके बाद इसमें कई खुलासे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि सट्टे के तार नागपुर-महाराष्ट्र से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि एक सप्ताह पूर्व कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद प्राइवेट बस स्टैंड की एक मिठाई दुकान संचालक शुभम सिंधी को आईपीएल का सट्टा लिखते हुए पकड़ा था। इस मामले में शुभम के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। जब पड़ताल हुई तो पता चला कि शुभम को आईडी सिवनी के नीरज हिंदूजा नामक युवक ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल को आगे बढ़ाया और बीते दिन नीरज को धारा 109 के तहत गिरफ्तार कर एक मोबाइल जब्त किया है। बताते हैं कि नीरज ने ही छिंदवाड़ा में कुछ युवकों को आईडी बांटी थी और आईपीएल का सट्टा लिखवा रहा था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद अन्य की पतासाजी शुरू कर दी है। उधर एक अन्य मामले में पुलिस नागपुर के एक खाईबाज की तलाश में है, दरअसल पुलिस ने छह मई को मोहन नगर निवासी अंकित पिता किशोर मैनानी को कचरा घर के समीप सट्टा लिखते दबोचा था, तब पता चला था कि वो शुभम को काम देता था। शुभम को पकड़ा गया तो पता चला कि दोनों नागपुर के किसी खाईबाज को काम देते थे, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed