{"_id":"6606446eb705c24711075e87","slug":"chhindwara-chand-police-seized-more-than-rs-4-lakh-from-three-vehicles-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: चांद पुलिस ने 3 वाहनों से जब्त की चार लाख से ज्यादा की राशि, जांच में चालक नहीं दिखा पाए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: चांद पुलिस ने 3 वाहनों से जब्त की चार लाख से ज्यादा की राशि, जांच में चालक नहीं दिखा पाए दस्तावेज
Fri, 29 Mar 2024 10:03 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:03 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही जांच में तीन लोगों के पास से जब्त की गई चार लाख रुपये से ज्यादा की राशि। पुलिस अभियान के दौरान लगातार वाहन चालकों के पास से नकदी बरामद हो रही है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती चांद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चांद पुलिस ने आज अलग-अलग तीन वाहनों से लगभग चार लाख से ज्यादा की राशि बरामद की है। जानकारी के मुताबिक रामनारायण पिता फग्गुलाल चौरियां निवासी बॉस खेदड़ा के वाहन की चेकिंग की गई तो 57200 रुपये बरामद हुए। उपयुक्त राशि कहां की थी? इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
गोपाल दास महेश्वरी निवासी छिंदवाड़ा के वाहन में 177760 रुपये बरामद किए गए, जबकि घुडो चौरियां के पास से एक लाख 80 हजार की राशि बरामद की गई। ये राशि कहां से कहां जा रही थी? इसको लेकर कोई उपयुक्त कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। ऐसे में एसएसटी टीम ने उक्त राशि को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार इस तरह की जांच की जा रही है। लगातार वाहन चालकों के पास से नकदी बरामद हो रही है। उपयुक्त दस्तावेज होने के बाद ये राशि लौटा दी जाती है। अब तक इस क्षेत्र में लगभग एक लाख से ज्यादा राशि बरामद की गई है।
विज्ञापन
तीन वाहनों से ये राशि जब्त की गई
वाहन चालकों द्वारा उक्त राशि को लेकर कोई उपयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। जिस कारण राशि को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि राशि वह अपने निजी उपयोग के लिए लेकर जा रहे थे। फिलहाल जब तक वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराते तब तक यह राशि पुलिस अभिरक्षा में जब्त रहेगी। गौरतलब हो कि लगातार इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।
