फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara 3 people died in road accident vehicle collided near Hindustan Lever

Chhindwara: सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, हिंदुस्तान लीवर के पास वाहन ने मारी टक्कर, उमरेठ-राजखोह के पास हादसा

Sat, 23 Mar 2024 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 10:14 PM IST
सार

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हिंदुस्तान लीवर के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। वहीं, उमरेठ और राजखोह के पास हादसा हुआ।

विज्ञापन
Chhindwara 3 people died in road accident vehicle collided near Hindustan Lever
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा हिदुस्तान लीवर के पास हुआ, जहां सिंगोड़ी के युवक को अज्ञात करने टक्कर मार दी। सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के सिंगोड़ी बाजार के रहने वाला अमित पिता ओमप्रकाश शुक्ला उम्र 35 साल किसी काम से बाइक से छिंदवाड़ा आया हुआ था। वह छिंदवाड़ा से अपना काम कर रात 11 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान हिन्दुस्तान लीवर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इस हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची 108 से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार
उमरेठ थाना क्षेत्र के पटपड़ा के रहने वाला राधेश्याम कुमरे शाम को किसी काम से बाइक से घर से निकला हुआ था। वह काम करने के बाद रात 11 बजे करीब वह अपने घर लौट रहा था। तभी घर के समीप उसकी बाइक फिसल गई। वह फिसलने से सीधा साइड में रखे ट्रांसफार्मर से जा टकराया। इस हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह दो भाई थे। मृतक घर में बड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे लगाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
उत्तर प्रदेश (सुल्तानपुर) के नारायणपुर निवासी संतोष पिता श्यामलाल उम्र 34 साल बैंकों में कैंमरे लगाने का काम करता है। हाल ही में वह जबलपुर में किराए के मकान में रह रहा है। वह जबलपुर और छिंदवाड़ा में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। वह कल बाइक से अमरवाड़ा तरफ से लौट रहा था। इसी दौरान सिंगोड़ी चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची 108 से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed