फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   7 arrested for killing elderly man in Chhindwara farm dispute

Chhindwara News: खेत में आग जलाने की बात पर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 08:37 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 08:37 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
7 arrested for killing elderly man in Chhindwara farm dispute
पुलिस का खुलासा

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम इमलिया बोहता में खेत में आग जलाने को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जनकारी के अनुसार, घटना 5 मार्च की रात करीब 10 बजे की है, जब सुरेश यादव ने अपने खेत के पास कुछ लोगों को आग जलाते देखा। उन्होंने उनसे आग बुझाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में सुरेश यादव की मौत हो गई, जबकि उनका बेटे और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों से पूछताछ की और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और दो बाइक भी जब्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी

  • आर्यन मालवी
  • विधान मालवी
  • विनय ब्रम्हें
  • कपिल रंगारे
  • जावेद खान
  • सचिन मालवी
  • सौरभ सूर्यवंशी


आरोपियों को जेल भेजा
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि सभी दोषियों को जल्द ही सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed