फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Two friends died in a painful road accident, the car climbed on the divider uncontrollably

Chhindwara: दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार

Mon, 31 Jul 2023 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:40 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के चंदन गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे कार में सवार दोनों युवकों की उसमें फंसकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhindwara: Two friends died in a painful road accident, the car climbed on the divider uncontrollably
हादसे का शिकार कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपुर रोड चंदन गांव में एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे कार में सवार दो युवको की मौत हो गई। टीआई सुमेर सिंह जगेत के मुताबिक शनिचरा बाजार निवासी संगीत मिश्रा पिता मनीष मिश्रा और संचार कॉलोनी निवासी अर्पित चड्ढा इस कार में सवार थे, दोनों छिंदवाड़ा की तरफ आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार चंदन गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उनकी कार में बैठे अर्पित चड्ढा और संगीत मिश्रा बुरी तरह से कार में फंस कर जख्मी हो गये, जिनका अधिक खून बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए बाहर
डिवाइडर में कार फंसने के बाद दोनों युवक भी बुरी तरह से डिवाइडर में फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत कर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन चोट ज्यादा लगने के कारण उनकी जान नहीं बच पाई और उनकी मौत हो गई। पुलिस मृतकों के शव पीएम के लिए भेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed