फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: The servants kidnapped the child from the school for a ransom of 2.5 lakhs, accused arrested

Chhindwara: ढाई लाख की फिरौती के लिए नौकरों ने किया था बच्चे को स्कूल से किडनैप, छह घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 06:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 06:28 PM IST
सार

सीतापार निवासी 34 वर्षीय अमित पिता गजेन्द्र सिंह ने शुक्रवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई अंकित के तीन साल नौ माह के बेटे अश्वथ का अपहरण हो गया है। 

विज्ञापन
Chhindwara: The servants kidnapped the child from the school for a ransom of 2.5 lakhs, accused arrested
Kidnapping - फोटो : GoPetition.com

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दिनदहाड़े तीन साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। फिरौती के लिए नौकरों ने ही स्कूल के मैदान से वारदात को अंजाम दिया था। अपहरण की घटना को स्कूल की मैडम और बाई ने देखकर शोर मचा दिया था। पुलिस ने छह घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला चौरई थाना क्षेत्र के सीतापार और सांख के जंगल के बीच का है। पुलिस ने बताया कि सीतापार निवासी 34 वर्षीय अमित पिता गजेन्द्र सिंह ने शुक्रवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई अंकित के तीन साल नौ माह के बेटे अश्वथ का अपहरण हो गया है। उन्होंने पुलिस को बताया बुधवार को भी अश्वथ अपने मेरे साथ स्कूल आया था और लंच टाइम पर ग्राउंड में खेल रहा था तभी मोटर साइकिल पर आए दो युवक उसे उठा ले गए और बाद में ढाई लाख रुपये की फिरौती की मांग की। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पता चला कि अपहरण की घटना स्कूल की मैडम सुरेखा बनवारी और बाई राखी राय ने देख लिया और शोर मचा दिया था। खबर मिली कि आरोपी बच्चे को सांख के जंगल की ओर ले गए हैं और एक आरोपी बच्चे को पैदल गोद में लेकर निकल गया। ऐसे में जंगल की चारों तरफ से घेराबंदी शुरु की गई और कपड़े में लिपटे बच्चे के साथ आरोपियों को दबोच लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अपहरण के आरोपियों में सीतापार निवासी 25 वर्षीय दुर्गेश मर्सकोले और 30 साल का गनपत यादव शामिल है। बताया जाता है कि पूर्व में गनपत अमित सिंह के छोटे भाई और अश्वथ के पिता अंकित सिंह के खेत में काम करता था, जबकि दूसरा आरोपी दुर्गेश इनके यहां पर गार्ड की नौकरी करता था। दोनों ने पैसों के लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने धारा 363, 364- ए, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed